Press "Enter" to skip to content

पटना: होटल में गर्म पूरी और गुलाबजामुन खाते बारातियों पर बरसे छनौ’ठे, 5 घा’यल; एक की हालत गं’भीर

बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घ’टना सामने आई है। उमानाथ मंदिर के समीप स्थित एक होटल में शादी समारोह के दौरान बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच देर रात हिंस’क झड़’प हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी मा’रपीट में बदल गई, जिसमें पांच लोग घा’यल हो गए। घाय’लों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बाकी घा’यलों को प्राथमिक उपचार के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, घट’ना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब दो बजे की है। हरनौत से आई एक बारात उमानाथ मंदिर के पास स्थित कुंदन होटल में ठहरी हुई थी। शादी समारोह के तहत बारातियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी और अधिकांश लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों और बारातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

जानकारी के अनुसार, बारात में लगभग 200 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। घट’ना के समय करीब 127 बाराती भोजन कर चुके थे, जबकि बाकी लोग खाने की तैयारी में थे। इसी दौरान विवाद शुरू हो गया और पूरा समारोह अफरा-तफरी में बदल गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और शिकायत मिलने के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घ’टना के वास्तविक कारण और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *