Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में रिश्वत लेते ASI गिर’फ्तार, निगरानी की टीम ने 8 हजार रुपये घू’स लेते रंगे हाथ दबो’चा

मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने राजेपुर ओपी में तैनात ASI मुन्ना कुमार को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया.

जानकारी के अनुसार, एएसआई मुन्ना कुमार पर एक केस डायरी को मैनेज करने के मामले में कार्रवाई के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगा था.हालांकि, पीड़ित व्यक्ति रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की। ऐसे में शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई। प्लान बनाकर इस रेड को अंजाम दिया. ऐसे में प्लान के तहत निगरानी की टीम ने ASI को रिश्वत की रकम लेते ही रंगे हाथ पकड़ लिया.

इसके बाद निगरानी की टीम ने शिकायतकर्ता को ख़ास केमिकल लगाए हुए नोट दिए अब नोट लेकर जब शिकायतकर्ता राजपुर ओपी पहंचा और ओपी में तैनात एएसआई मुन्ना को केमिकल लगे 8 हजार रुपए थमाए, वैसे ही पहले से तैयार बैठी निगरानी की टीम ने उन्हें दबोच लिया। हाथ धुलवाए जाने पर एएसआई के हाथ लाल हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। ASI मुन्ना मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज के फुलवरिया के बबन पासवान से एक केश में राजेपुर थाना परिसर में रिश्वत ले रहा था .

इस अचानक हुई कार्रवाई से राजेपुर थाना परिसर और स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी एएसआई मुन्ना को अपने साथ लेकर पटना के लिए रवाना हो गई। टीम अब पटना ले जाकर उनसे आगे की पूछताछ करेगी और उन्हें विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई की काफी चर्चा हो रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *