सहरसा में चो’रों ने जमकर उत्पात मचाया है। सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कानू टोला में बीती रात चो’रों ने बड़ी वार’दात को अंजाम दिया। डॉक्टर उमेश भगत के घर में देर रात चो’री की नीयत से घुसे बद’माशों ने न केवल लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ किया, बल्कि बहादुरी से मुकाबला करने वाले उनके बेटे को ह’थियार के बट से मार’कर गंभीर रूप से घाय’ल कर दिया। 
घा’यल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने के बाद चोर जल्दबाजी में अपना क’ट्टा और जिं:दा कार’तूस मौके पर ही छोड़कर फ’रार हो गए। घ’टना रात करीब 2:30 बजे की है, जब पूरा परिवार गहरी नींद में था। इसी दौरान चोरों ने घर में प्रवेश किया।
आशंका जताई जा रही है कि बद’माशों ने घर के सदस्यों पर किसी स्प्रे का इस्तेमाल किया था। चो’र जब चो’री की वार’दात को अंजाम देकर सामान समेटकर भागने की फिराक में थे, तभी गृहस्वामी के 28 वर्षीय पुत्र ओमबाबू एक शादी समारोह से अपने घर लौटे। दरवाजा खुलवाने के दौरान ही बाहर निकल रहे चो’रों से उनका आमना-सामना हो गया। ओमबाबू ने हिम्मत दिखाते हुए भाग रहे चो’र को पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी हाथा’पाई शुरू हो गई।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इधर, शहर के बीचों-बीच हुई इस वा’रदात से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। लोगों ने रात में पुलिस गश्त की लचर व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।












Be First to Comment