राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के करमलीचक स्थित महुली रोड में रविवार देर रात खाद्य तेल के एक बड़े गोदाम में भीषण आ’ग लग गई। आ’ग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपे’ट में ले लिया। गोदाम में रखे डालडा, रिफाइंड और सरसों तेल के ड्रमों में आग लगने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जो 50 लाख रुपये से अधिक हो सकता है।
घट’ना की सूचना मिलते ही मौके पर पटना के विभिन्न फा’यर स्टेशनों से करीब 22 दमकल वाहन पहुंचाए गए। आ’ग बुझाने का कार्य पूरी रात जारी रहा, लेकिन सुबह तक भी आ’ग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।

पटना सिटी फायर स्टेशन के अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि तेल में लगी आ’ग को बुझाने के लिए फोम कंपाउंड का भी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजधानी के सभी फा’यर स्टेशनों से दमकल बुलाए गए हैं, ताकि आ’ग पर जल्द काबू पाया जा सके।
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉ’र्ट स’र्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि आग पूरी तरह बुझने के बाद की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, घ’टना की विस्तृत जांच की जाएगी।














Be First to Comment