गोपालगंज में तेज रफ्तार श’राब लदी स्कॉर्पियो ने घर के बाहर बैठी एक वृद्ध महिला को कुच’ल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौ’त हो गई। हा’दसे के बाद स्कॉर्पियो प’लट गई, जबकि चालक और उसके साथी मौके से फ’रार हो गए। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी यादव टोला गांव का है। बताया जाता है कि 65 वर्षीय सुघांती देवी अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से तेज रफ्ता’र में आ रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर उन्हें कुच’लते हुए आगे बढ़ गई। हा’दसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौ’त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो शरा’ब से लदी हुई थी। दुर्घ टना के बाद वाहन सड़क किनारे अनाज रखने वाली बेरी से टक’राकर पल’ट गया। हालांकि, वाहन में सवार चालक और अन्य लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन पुलिस बल के साथ घट’नास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पलटी हुई स्कॉर्पियो को जब्त कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक और त’स्करों की तलाश जारी है। घ’टना के बाद गांव में शो क और आक्रोश का माहौल है।












Be First to Comment