Press "Enter" to skip to content

मैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गि’रकर युवक की संदि’ग्ध मौ’त, दो शादियों की कहानी आई सामने

जमुई में एक हैरान करने वाली घट’ना सामने आई है। जिस फ्लैट में 19 जून को दीपक ने अपनी दूसरी पत्नी सीमा कुमारी के साथ शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई थी, उसी फ्लैट की चौथी मंजिल से 26 जून की देर रात गिरकर उसकी रहस्यमयी मौ’त हो गई। इस घट’ना के बाद दीपक की पारिवारिक जिंदगी से जुड़े कई ऐसे पहलू सामने आए हैं, जिनकी इलाके में चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

परिजनों और करीबी लोगों के अनुसार, दीपक की पहली शादी लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गौरा मौर्या निवासी काजल कुमारी से हुई थी। इस विवाह से उसके ढाई वर्ष का एक बेटा और सात महीने की एक बेटी हैं। बाद में दीपक ने बरहट थाना क्षेत्र की रहने वाली सीमा कुमारी से प्रेम विवाह किया। सीमा एक निजी माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं और वर्तमान में झारखंड के बेंगाबाद में पदस्थापित हैं।

बताया जाता है कि सीमा की खैरा में पोस्टिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। यहीं से दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ और बाद में दीपक ने विवाह से पहले ही सीमा की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया।

करीबियों का कहना है कि दीपक ने माता-पिता की इच्छा पर पहली शादी की थी, लेकिन उसने अपनी पहली पत्नी से भी सीमा के बारे में कोई बात नहीं छिपाई थी। रिश्तेदारों के मुताबिक, वह दोनों पत्नियों और बच्चों के बीच संतुलन बनाकर खुशहाल जीवन जी रहा था।

19 जून को दीपक ने अपने दोस्त रॉकी सिंह और अन्य परिजनों के साथ फ्लैट में दूसरी शादी की सालगिरह भी मनाई थी। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दीपक खुद सीमा को जमुई रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था, जहां से वह अपनी ड्यूटी पर लौट गई थीं।

हालांकि, शादी की सालगिरह के महज आठ दिन बाद उसी फ्लैट की चौथी मंजिल से गिरकर दीपक की मौ’त हो गई। इस रहस्य’मयी घट:ना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मौ’त के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *