बिहार में मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग बच्चों से जबरन काम कराने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 बच्चों को मुक्त कराया है. इनमें 23 नाबालिग लड़कियां और एक नाबालिग लड़का शामिल है. वहीं तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया है.
यह कार्रवाई छौड़ादानों थाना क्षेत्र में पुलिस, बाल श्रम विभाग और मानव तस्करी निरोध इकाई की संयुक्त टीम ने की. पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में चल रहे कुछ आर्केस्ट्रा ग्रुप में नाबालिग बच्चों से जबरन काम कराया जा रहा है.

जानकारी के बाद टीम ने अलग-अलग म्यूजिकल ग्रुपों में छापेमारी की. जांच के दौरान राज म्यूजिकल ग्रुप, राजेंद्र पासवान म्यूजिकल ग्रुप और रामबाबू यादव म्यूजिकल ग्रुप में कई नाबालिग बच्चे काम करते मिले. इसके बाद पुलिस ने सभी बच्चों को वहां से मुक्त कराया.













Be First to Comment