Press "Enter" to skip to content

गोलगप्पे खाने से 18 बच्चे बीमार, एक की हालत गंभीर, फूड पॉइजनिंग की आशंका

स्ट्रीट फूड का शौक कभी-कभी आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। गोलगप्पे खाने से 18 बच्चे बीमार हो गये हैं, उनमें एक की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जा रही है। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

घटना तेलंगाना के राजन्ना सिरसिल्ला जिले की है। जहां तंगल्लापल्ली मंडल स्थित केसीआर नगर कॉलोनी में पानीपुरी बेची जा रही थी। कॉलोनी के कई बच्चों ने गोलगप्पे खाई लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।गोलगप्पे खाने के बाद बच्चों को अचानक पेट में तेज दर्द, उल्टी, दस्त और तेज बुखार की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते 18 बच्चे बीमार पड़ गए।

 

बच्चों की हालत बिगड़ता देख कुछ परिजन आनन-फानन में सिरिसिल्ला के सरकारी अस्पताल पहुंचे तो कुछ पास के प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे। जिसके बाद सभी बच्चों का डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। एक बच्चे की हालत ज्यादा खराब हो गयी। जिसकी पहचान ऋषिकेश के रूप में हुई है। उसे तेज बुखार के साथ दौरे भी पड़ने लगे। डॉक्टरों की विशेष टीम की निगरानी में ऋषिकेश का इलाज चल रहा है। वहीं, अन्य 17 बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।

सभी बच्चों में एक जैसे लक्षण सामने आने के बाद शुरुआती जांच में इसे फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। डॉक्टर बच्चों की बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न जांच कर रहे हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *