Press "Enter" to skip to content

विक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों की एंट्री पर सख्ती, लापरवाही पर 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों के अवैध रूप से प्रवेश के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस घटना के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग तेज हो गई है।

बेली ब्रिज के सहारे चल रहा विक्रमशिला सेतु फिलहाल भागलपुर की जीवनरेखा बना हुआ है। इस पुल से वाहनों की आवाजाही जारी है, हालांकि गति सीमित रखी गई है। इसी बीच भारी वाहन के पुल से गुजरने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई की गई।

 

प्रशासन ने मामले में लापरवाही बरतने पर नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। हालांकि स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों का कहना है कि केवल कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि पुल की सुरक्षा व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत करना जरूरी है।

शहर के बुद्धिजीवियों, व्यापारियों, संगठनों और आम नागरिकों ने मांग की है कि पुल के दोनों छोर पर तुरंत धर्मकांटा (वजन मापने की व्यवस्था) लगाई जाए, ताकि किसी भी भारी या ओवरलोड वाहन को प्रवेश से रोका जा सके।साथ ही अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जोड़ने की भी मांग की गई है, ताकि पुल पर 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जा सके। वर्तमान में विक्रमशिला सेतु पर मानक के अनुरूप यातायात सुनिश्चित करने के लिए ऊंचे बैरियर को नीचे कर दिया गया है, ताकि बड़े और ओवरलोड वाहन प्रवेश न कर सकें।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *