Press "Enter" to skip to content

पटना में स्थापित होगा बिहार का पहला स्पेस क्लब, युवाओं को मिलेगा नया मंच

बिहार में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक नई पहल की जा रही है। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना में राज्य का पहला स्पेस क्लब स्थापित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शरद कुमार यादव ने यह जानकारी दिल्ली में आयोजित इंडिया स्पेस कांग्रेस 2026 के दौरान दी।

इस स्पेस क्लब का नाम ‘आर्यभट्ट स्पेस क्लब’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान, खगोल विज्ञान, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, स्पेस डेटा एनालिटिक्स और उभरती अंतरिक्ष तकनीकों के प्रति रुचि विकसित करना है। इसके माध्यम से विशेषज्ञ व्याख्यान, वर्कशॉप और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्रों को व्यावहारिक और शोध-आधारित ज्ञान मिल सके।

कुलपति प्रो. यादव ने बताया कि यह क्लब विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अंतरिक्ष गतिविधियों से जोड़ने में मदद करेगा। साथ ही यह नवाचार, शोध और कौशल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करेगा। इस पहल से बिहार और पूर्वी भारत के युवाओं को स्पेस साइंस और तकनीक के क्षेत्र में नए अवसरों की ओर प्रेरित किया जाएगा।

इस स्पेस क्लब की घोषणा इंडिया स्पेस कांग्रेस 2026 के दौरान की गई। कुलपति ने कहा कि इस सम्मेलन में मिले अनुभव, विशेषज्ञों के विचार और उद्योग जगत से बने संपर्क विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *