Press "Enter" to skip to content

बिहार में उमस भरी गर्मी से राहत! मौसम विभाग ने 24 जिलों में जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को राज्य के 24 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 14 जिलों के लिए ऑरेंज और 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान सुपौल में बारिश दर्ज की गई। वहीं शेखपुरा और पटना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई जिले में बारिश की संभावना जताई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *