Press "Enter" to skip to content

बिहार में कल से लगातार 4 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें जरूरी काम, अब इस दिन खुलेंगे

बिहार : बिहार में अगले 4 दिनों के लिए बैंक में ताले लटके रहेंगे। ग्राहकों के लिए बैंक की ओर से अहम जानकारी साझा की गई है। राज्य में 24 जनवरी से 27 जनवरी तक लगातार 4 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। निजी और सरकारी दोनों ही बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम शुक्रवार तक ही निपटा लें।

27 जनवरी से हड़ताल का ऐलान 

दरअसल, बैंक कर्मचारियों के विभिन्न यूनियनों ने 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों की ओर से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। हड़ताल के कारण सभी बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहने की संभावना है। इसमें सरकारी के साथ-साथ निजी बैंकों के कर्मचारी भी शामिल रहेंगे।

आम लोगों को उठानी पड़ सकती है परेशानी 

बिहार में इस हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल सकता है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करने की मांग कर रहे हैं। हाल के दिनों में इस मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है।

इससे पहले पटना, मोतिहारी समेत कई अन्य शहरों में भी बैंक कर्मचारियों ने अभियान चलाकर 27 जनवरी की हड़ताल के लिए जनता से समर्थन मांगा था।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *