Press "Enter" to skip to content

*#MUZAFFARPUR में भारत बं’द का अस’र : कहीं अनो’खे अंदा’ज में प्रद’र्शन तो कहीं राहगीरों से दुर्व्य’वहार; देखें -कितना रहा अस’र*

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : देशभर के किसान संगठनों ने आज मंगलवार, 8 दिसंबर को भारत बं’द का आ’ह्वान किया था. इसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों के किसान संगठन शामिल हैं. ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमिटी के बैनर तले बुलाए गए भारत बं’द में देशभर के 400 से ज्‍यादा किसान संगठन शा’मिल हुए. मुख्य विप’क्षी पार्टी कांग्रेस समेत दर्जन भर से अधिक सभी बड़े राजनी’तिक दलों ने भी बं’द का समर्थन किया.

किसान बिल के विरो’ध में मुजफ्फरपुर जिले में भी राजनी’तिक उबा’ल देखने को मिला. शहर में जगह-जगह पर किसान आंदोलन के समर्थन में लोगों ने खूब हंगा’मा किया. कांग्रेस, राजद, भाकपा माले, आइसा, सीपीआई, बिहार खेत मजदुर संघ, अखिल भारतीय किसान महासभा, एसयूसीआई, अखिल भारतीय किसान संघ’र्ष समन्वय समिति के साथ अन्य सम’र्थक दल सुबह से ही सड़क पर उ’तर गए. इसका बड़ा अस’र देखने को मिला. जनता से जुड़ी हर सुवि’धाओं को बाधित करने का प्रयास किया गया, जिससे पूरे जिले में लोगों को काफी परे’शानी हुई.

कांग्रेस-राजद समेत कुल 22 दलों के विरो’ध प्रद’र्शन सुबह से होने के कारण शहर से सटे सभी हाईवे पर लम्बा जा’म लग गया. एनएच 57, एनएच 77 औऱ एनएच 28 को जोड़ने वाले सभी मार्ग जा’म से प्रभा’वित रहे. जीरोमाइल चौक, भगवानपुर चौक पर बंद समर्थकों ने आग’जनी कर विरो’ध प्रद’र्शन किया. विरो’ध कर रहे दलों के कार्यकर्ताओं ने कोई भी गाड़ी आगे नहीं ब’ढ़ने दी. पक्की सराय चौक, माड़ीपुर चौक, मनियारी के काजी इन्डा चौक पर बं’द सम’र्थकों द्वारा राहगीरों से दुर्व्यव’हार करने और उनके साथ ध’क्का-मु’क्की की खबरें मिली.

वहीं भारत बं’द से कई दूल्हे-दुल्हनों को भी परेशा’नियों का सामना करना पड़ा. माड़ीपुर और मनियारी में बं’द सम’र्थकों ने ना सिर्फ शादी करने जा रहे दूल्हे के साथ बदत’मीजी की बल्कि राहगीरों के साथ मा’रपी’ट भी की.  इस दौरान सजा’ई हुई गाड़ी के फूल माला भी उजा’ड़ दिए गए. उधर कांटी विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक इसराइल मंसूरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आ’गजनी कर जा’म कर दिया जिससे  एनएच 28 एनएच 102 पर आवा’गमन प्रभा’वित रहा.

आवागमन हेतु वाहन नहीं मिलने से राहगीरों को अपने गंतव्यों तक पहुँचने में काफी परेशा’नियों का सामना करना पड़ा. भारत बंद के दौरान राजनि’तिक पार्टियों ने अनोखे अंदा’ज में विरोध प्रदर्शन किया. युवा राजद  ट्रैक्टर और भैंसों पर त’ख्ती-बैनर-पोस्टर लगाकर प्रद’र्शन किया गया. बं’द समर्थित सभी दल एकस्वर में केंद्र सरकार द्वारा पा’रित किये गए 03 काले कानू’नों को वा’पस करने की मां’ग कर रहे थे.

नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने का कहा की किसानों के खि’लाफ जो काला कानून बनाया गया है उसे सरकार वा’पस ले. किसान देश की रीढ़ हैं जो अन्नदाता हैं. आज उन्हें क’ष्ट और परे’शानी हो रही है, सरकार को उनकी मां’गे मान लेनी चाहिए. हम सभी किसानों के आंदो’लन में उनके साथ हैं.

कुढ़नी से राजद विधायक डॉ. अनिल सहनी ने कहा की पुरे देश के किसानों के सम्मान में, तेजस्वी यादव आयें हैं मैदान में. तेजस्वी यादव के आह्वान पर हम सभी देश भर के किसानों के समर्थन में ल’ड़ाई ल’ड़ रहे हैं. शहरवासियों ने किसानों के भारत बं’द का सम’र्थन करते हुए स्वतः अपनी-अपनी दुकानें बं’द कर बंदी को पूर्णतः सफल बनाया है. भारत की यह निरं’कुश सरकार से मां’ग करते हैं की यह काला कानू’न वापस लें अन्यथा यह विरो’ध यूँ ही अनव’रत जारी रहेगा.

काँटी से राजद विधायक इसराइल मंसूरी ने कहा की लाखों-करोडों किसानों के आंदो’लन के बावजूद यह मोदी सरकार हिटल’रशाही पर अड़ी है. हमारे नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर हम सभी किसानों के सम’र्थन में खड़े हैं और जब तक केंद्र सरकार यह काला का’नून वा’पस नहीं लेगी, विरो’ध प्रद’र्शन जारी रहेगा.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मुकुल ने कहा की किसानों के सम’र्थन में कांग्रेस भारत बं’द का समर्थन करती है. भारत कृषि प्रधान देश है और यहाँ के किसानों के सवा’लों और उनकी मां’गों पर यह सरकार बर्ब’रतापूर्वक ला’ठी चार्ज और ठण्ड में पानी की बौ’छार करती है, जो अ’त्यंत ही निं’दनीय है. मोदी सरकार द्वारा अडानी, अम्बानी और टाटा-रिलाइंस की दला’ली करते हुए उन्हें लाभ पहुँचाने हेतु यह बिल पा’स किया गया है.

कांग्रेस प्रवक्ता वेद प्रकाश ने कहा की-“सइयां बहुत कमायत है, पर ये मोदी डा’यन खाये जात है.” इस सरकार ने अच्छे दिन के नाम पर बैंकों और देश की अर्थव्य’वस्था को चौ’पट कर दिया. अब देश के किसानों को गुम’राह करते हुए पूंजीपतियों का गु’लाम बनाने की सा’जिश र’च रहे हैं, जो बड़े श’र्म की बात है. किसानों की मांगें जा’यज हैं.

राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा की किसानों के भारत बं’द में महागठबं’धन ने भी सम’र्थन देने का काम किया है. जिले के सभी 16 प्रखंडों व मुख्यालय समेत पूरा जिला व हाईवे बं’द है. किसान खेत में म’र रहे हैं. किसान त्रा’हिमाम हैं. आंदो’लन के दौरान कई किसानों ने अपनी जा’न गँ’वा दी है. जब तक केंद्र सरकार किसान बिल वा’पस नहीं लेती है तब तक हम सब विरो’ध करते रहेंगे. इस बं’दी से यह साबित करना चाहते हैं की यह नरेंद्र मोदी की सरकार किसान वि’रोधी तीन काला कानू’न जो पा’रित किया गया है, उसे जब तक वा’पस नहीं लेगी तब तक हमारी पार्टी किसानों के सम’र्थन में ल’ड़ती रहेगी.

बिहार खेत मजदुर संघ जिला सचिव शत्रुघ्न सहनी ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून नहीं बल्कि किसानों की मौ’त का फर’मान है. उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा की तीनों कृषि बिल वा’पस लें, 2020 बिजली अध्यादे’श वापस लें, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों के सरकारी खरीद की गा’रंटी दें और देश को कॉर्पोरेट कंपनियों के हवा’ले करना बं’द करें.

एसयूसीआइ जिलाध्यक्ष सुरज कुमार सिंह ने कहा की वामपंथी और विपक्ष के तमाम पार्टियों ने भारत बं’द को समर्थन दिया है. किसानों के आंदो’लन और आज के भारत बंद’ ने सरकार की चू’लें हि’ला कर रख दीं हैं. सरकार ड’री हुई है. इसलिए इनके साइबर सेल के लोग और गोदी मीडिया अनाप-शनाप प्रोप’गेंडा चलाकर किसानों आंदो’लन को ब’दनाम करने में जुटी है. किसानों के सवा’लों पर उन्हें खालि’स्तानी कह कर बदनाम करने की सा’जिश र’ची जा रही है. अगर किसान खालि’स्तानी हैं तो फिर उनसे वार्ता क्यों कर रहे हो, उन्हें मंत्रालय में क्यों बुलाया जा रहा है?

अखिल भारतीय किसान महासभा अध्यक्ष रुदल राय ने कहा की इस कानून से बड़ा सं’कट खड़ा होगा. इस कानून के माध्यम से देश भर के किसानों को कॉर्पोरेटरों के हवाले करने की यो’जना बन चुकी है. इस का उदहारण है अडानी को हरियाणा में सरकार द्वारा मिला 100 एकड़ जमीन, जिस पर रेलवे पटरी भी बि’छा दी गई है. ये सभी यो’जना पहले से बन चुकी है की किस तरह किसानों को उद्योगपतियों के हाथो बे’च दिया जाये. देश की लगभग 70 फीसदी आबादी किसानों की है जिनकी बात नहीं सुनी जा रही है. मन की बात करने वाले आज किसानों के मन की बात नहीं सुन रहे.

राजद प्रदेश प्रवक्ता (बिहार) एकबाल मोहम्मद शमी ने किसानों के सम’र्थन में बुलाये गए भारत बं’द को पूर्णतः सफल बताया और कहा की मोदी सरकार द्वारा एफसीआई को ख़’त्म कर पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को मजबूत करने हेतु यह किसान विरो’धी बिल लाया गया है. राजद किसानों का दल है जिस पर पार्टी चलती है.

मुजफ्फरपुर महानगर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष राई शाहिद ईकबाल मुन्ना ने कहा की की तमाम विप’क्षी पार्टियों और किसान संगठनो के भारत बं’द के आह्वान पर राजद के तमाम प्रकोष्ठों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शां’तिपूर्ण विरो’ध प्रद’र्शन करते हुए शहर बं’द  करने का प्रया’स किया गया. उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की जिस तरह से आपने रेलवे को बे’च दिया, बीएसएनएल को बे’च दिया, हवाई अड्डों को बे’च दिया, हवाई जहाजों को बे’च दिया, ओएनजीसी को बे’च दिया और आज एक ब’ची हुई चीज जो किसानों की खेती है उसे पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के हाथो बे’चने के लिए काला कानून बनाया है उसे वा’पस करें.

महानगर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पाले खान ने कहा की बं’दी का समर्थन करते हुए राजद के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों की मां’गों के समर्थन में भारत बं’द में अपनी सहभा’गिता दी. पाले खान ने कहा की किसानों के मांगों के समर्थन में केंद्र सरकार तीनों कृषि बिल को वा’पस ले. जिस देश का किसान खुशहाल नहीं वो देश कभी खुशहाल नहीं हो सकता. भाजपा की सरकार खेत, खेती और किसानो को पूंजीपतियों के हाथों बे’च देना चाहती है.

युवा राजद नेता विकास गुप्ता ने कहा की अन्नदाताओं के सम’र्थन में हम सभी केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून का विरो’ध करते हैं. युवा राजद यह मां’ग करती हैं की किसानों के खिलाफ पारित किये गए कानून को अविलम्ब वा’पस ले सरकार. किसान मर रहे हैं त्रा’हिमाम हैं. आंदोलन के दौरान कई किसानों ने अपनी जा’न गँ’वा दी है. जब तक केंद्र सरकार किसान बिल वापस नहीं लेती है तब तक हम सब विरो’ध करते रहेंगे.

युवा राजद अध्यक्ष कारी सोहैब ने कहा की किसानों के ऊपर जो काला कानू’न थो’पा गया है उसका हम पुरजोर वि’रोध करते हैं. न जाने क्यों प्रधानमंत्री देश के किसान और उनकी खेत व खेती को अडानी और अम्बानी के हवा’ले करने को क्यों इतना व्या’कुल हैं? भारत बं’द के दौरान विप’क्ष के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे. सभी दल एकस्वर में केंद्र सरकार द्वारा पा’रित किये गए 03 काले  कानू’नों को वापस करने की मां’ग कर रहे थे.

किसानों के भारत बं’द को समर्थन देने नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, कुढ़नी से राजद विधायक डॉ. अनिल कुमार सहनी, काँटी से राजद विधायक इसराइल मंसूरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मुकुल, एसयूसीआइ जिलाध्यक्ष सुरज कुमार सिंह, अखिल भारतीय किसान महासभा अध्यक्ष रुदल राय, राजद प्रदेश प्रवक्ता (बिहार) एकबाल मोहम्मद शमी, राजद नेता इक़बाल मंसूरी, युवा राजद अध्यक्ष कारी सोहैब,  युवा राजद महासचिव रतन कुमार, युवा राजद नेता विकास गुप्ता, युवा राजद प्रवक्ता दीपक ठाकुर, राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, महानगर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पाले खान, मुजफ्फरपुर महानगर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष राई शाहिद एकबाल मुन्ना, वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल, बिहार खेत मजदुर संघ जिला सचिव शत्रुघ्न सहनी समेत दर्जनों की संख्या में विभिन्न राजनी’तिक दलों के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *