बिहार : बिहार में एक लड़की ने अपने घरवालों से बगावत कर अपने मामा से शादी रचा ली। शादी के करीब 1 साल बाद अब युवती ने अचानक आत्महत्या कर ली है। इस घटना से सभी अचंभित हैं। मामला बिहारशरीफ का है। यहां अधौरा थाना के चैनपुरा गांव में सोमवार की रात एक विवाहित ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

मृतका 23 वर्षीया निरंजनी कुमारी चैनपुरा निवासी सुदर्शन राम की पत्नी थी। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दौरान मृतका के पति, सास व ससुर चूड़ा कुटवाने मील में गए थे। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

अभी तक मृतका के मायके वालों की ओर से मामले में आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल में भिजवाया है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि सुदर्शन राम और निरंजनी कुमारी तीन-चार वर्ष से प्रेम करते थे। दोनों नाता में मामा-भगिनी थे। दोनों भागकर शादी करना चाहते थे।

इसकी सूचना मिलते ही गांव में पंचायती की गई। लेकिन, दोनों ने किसी की नहीं सुनी और शादी करने की जिद्द पर अड़े रहे। पिछले वर्ष भभुआ में दोनों कोर्ट मैरेज कर बाहर चले गए। सुदर्शन किसी फैक्ट्री में काम करके खर्च चलाता था। दोनों स्नातक पास हैं।

ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि दस दिन पहले सुदर्शन अपनी पत्नी को लेकर चैनपुर अपने घर आया था। सोमवार की शाम 7:30 बजे जब परिवार के सदस्य चूड़ा कुटवाने मिल में गए थे, तब निरंजनी गला में दुपट्टा बांध लकड़ी के गोल (धरन) से लटक गई। चूड़ा कुटवाकर परिजन लौटें तो दृश्य देख अवाक रह गए।

जिसके बाद सूचना पर लड़की की मां रमौती देवी पहुंची। उसी रात रमौती देवी अधौरा थाना गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस रात में उसकी मां को लेकर चैनपुरा गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया।













Be First to Comment