Press "Enter" to skip to content

“हर घर तिरंगा” अभियान में CM सम्राट की बड़ी अपील, लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा; जानें क्या कहा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर बिहार में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसेवक आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए साझा की।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोकसेवक आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों और अमर बलिदानियों को स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के इस महाअभियान का हिस्सा बने। साथ ही लोगों से तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर HarGharTiranga के साथ साझा करने का आग्रह किया, ताकि जनभागीदारी के इस अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *