Press "Enter" to skip to content

तीसरी सोमवारी को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन, कांवड़िया सेवा शिविर संस्थानों एवं सेवादल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

बाबा गरीबनाथ धाम मुजफ्फरपुर में आगामी सोमवारी को होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियों एवं श्रद्धालु डाक एवं कांवड़ियों के सुगम और सफल जलाभिषेक को लेकर जिला प्रशासन, कांवड़िया सेवा शिविर संस्थानों एवं सेवादल के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मेले कावड़िया पथ की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता तथा सेवा-व्यवस्था को लेकर विशेष परिचर्चा की गई और आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर बाबा गरीबनाथ धाम के प्रधान पुजारी अभिभावक विनय पाठक, एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव, एसडीपीओ टाउन सुरेश प्रसाद, वार्ड पार्षद 21  के. पी पप्पू सहित बाबा गरीबनाथ धाम कावड़िया सेवा शिविर संघ के उप संयोजक सज्जन अग्रवाल, अमर बालाजी, पवन कुमार, बादल, राजीव सहित अन्य साथी रहे।

 

आप सभी जिलेवासियों एवं शिविर संस्थानो व सेवादल के साथीगणों से अनुरोध है कि श्रद्धालुओं की जलाभिषेक को सफल व सुरक्षित बनाएं और पुण्य के भागी बने।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *