Press "Enter" to skip to content

बिहार में टला बड़ा रेल हा’दसा: चलती ट्रेन में फंसा हाइड्रेंट पाइप, निकलने लगी चिंगारी

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में ट्रेन हादसा टल गया. घटना सोमवार की रात की बतायी जा रही है. हालांकि इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन इसकी छानबीन में जुट गयी.

हाइड्रेंस पाइप ट्रेन के कोच में फंसा

दरअसल, सोमवार की रात करीब 11 बजे प्लेटफार्म नंबर 3 पर जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस (13032) आ रही थी. इसी दौरान मुजफ्फरपुर वाली लाइन के पास रखे गए हाइड्रेंस पाइप ट्रेन के कोच में फंस गया. तब तक ट्रेन फ्लेटफार्म में प्रवेश कर चुकी थी.

प्लेटफार्म का टाइल्स क्षतिग्रस्त

 लोको से 10वां कोच में पाइप फंसा था. प्लेटफार्म और कोच के बीच पाइप घीसने लगा, जिससे चिंगारी निकलने लगी. लगभग 140 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटता रहा इससे प्लेटफार्म का टाइल्स भी क्षतिग्रस्त हो गया.

यात्रियों में अफरातफरी

चिंगारी निकलते देख यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. यात्रियों ने हल्ला किया तो लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगायी. इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी.

2 घंटे रूकी रही ट्रेन

सूचना पर पहुंचे अधिकारी और टेकनिकल टीम ने पाइप को गैस कटर से काटकर निकाला गया. इस दौरान करीब 2 घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म में खड़ी रही. आवश्यक मरम्मत के बाद करीब रात एक बजे ट्रेन को हावड़ा के लिए रवाना किया गया.

ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई होगी

इस संबंध में समस्तीपुर रेल डिवीजन के डीआरएम, ज्योति प्रकाश मिश्र ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह घटना अत्यंत गंभीर है. इसमें जिम्मेदार पाए गए कर्मचारियों एवं ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *