पटना : बिहार STET 2025 का रिजल्ट प्रकाशित हो गया है. अभ्यर्थी साइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं. कुल 57 प्रतिशत अभ्यर्थियों को सफलता मिली है.

दरअसर, पेपर 1 यानी क्लास 9 से 10 में 2 लाख 46 हजार 415 सम्मिलित हुए थे. जिसमें से 1 लाख 54 हजार 369 पास हुए. अर्थात 62 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए. पेपर 2 क्लास 11 और 12 में 1 लाख 95 हजार सम्मिलित हुए थे. इसमें से 1 लाख 2 हजार 156 परीक्षार्थी पास हुए. 52 प्रतिशत छात्रों को सफलता हाथ लगी.

अगर दोनों को मिलाकर देखें तो कुल 4 लाख 42 हजार 214 में से 2 लाख 56 हजार 301 अभ्यर्थी पास हुए. 57 प्रतिशत छात्रों को सफलता हाथ लगी. बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने ऑनलाइन परीक्षाफल प्रकाशित किया.














Be First to Comment