Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर के बेला पहुंचे विधायक रंजन कुमार, जनता की परेशानी दूर करने का दिया आश्वासन

मुजफ्फरपुर : रविवार को वार्ड 49 के राजेंद्र नगर,बेला मोहल्ला वासियों ने नगर विधायक रंजन कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस समारोह की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन ने कहा कि नगर विधायक सक्रिय,सकारात्मक और सुदृढ़ता के साथ अपने चुनाव से पहले किये वादे को निभा रहे हैं। 

इस दौरान मोहल्ले के नागरिक कौशल किशोर सिन्हा, बी पी शाही,डॉ अखिलेश, पूर्व सैनिक अखिलेश, लाल साहब,भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नगीना देवी, रानी सिंह आदि ने अपनी अपनी मोहल्ले की परेशानी संबंधी बातें रखी।

जहां नगर विधायक रंजन कुमार ने विलंब से आने के लिए खेद व्यक्त किया और सभी जनता की परेशानी को दूर करने का आश्वासन दिया। साथ ही बताया कि मुजफ्फरपुर शहर की व्यवस्था की दुरुस्त करने का वादा किया और कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान और अन्य अधिकारियों से कई बैठक हो चुकी है और असर शहर में दिख रहा है।

वहीं मुशहरी अंचल में जनता की बहुत परेशानी के लिए सीओ से भी बात कर समस्या को दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क,नाली,बिजली,बत्ती आदि तो एक प्रक्रिया है ये तो बनेगा ही लेकिन मुजफ्फरपुर की पुरानी साख वापस लाना है उसके लिए बहुत सारे कार्य करने हैं और जनता से भी सहयोग की अपील की तथा चुनाव में अपार समर्थन देने के लिए मुहल्ले वासियों का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

आगे धन्यवाद ज्ञापन कौशल किशोर सिन्हा ने किए। इस मौके पर  सुजीत रजक, दीपक कुमार,पी के राज, विनय कुमार, राजीव कुमार दास, अलका रंजन, सूर्यबाला, सीमा राज, गगन,एडवोकेट प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, भगत जी,रूपेश कुमार, चंदन, रोहित सिन्हा, शुभम प्रकाश, शिवम सिन्हा, यशवी रंजन,उन्नति रंजन, अरुणेश कुमार,कुशाग्र कर्ण आदि सैकड़ो मोहल्ला वासी मौजूद रहें।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *