Press "Enter" to skip to content

बिहार में 17 दिसंबर को एक दिवसीय जॉब कैंप, जानें एलिजिबिलिटी और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

भोजपुर: बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, भोजपुर द्वारा 17 दिसंबर 2025, बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह कैंप जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.

Peuerbach - Stadt der Sterne - Home - Bürgerservice - Jobs / offene Stellen

स्थान और समय निर्धारित

यह जॉब कैंप कृषि भवन, जिला नियोजनालय परिसर, आरा में आयोजित होगा. कैंप का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा. कैंप में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क होगा.

क्वालिटी होंडा कंपनी करेगी भर्ती

जॉब कैंप में क्वालिटी होंडा कंपनी द्वारा हेल्पर और मैकेनिक पदों पर कुल 25 रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. इनमें हेल्पर के लिए 15 पद और मैकेनिक के लिए 10 पद शामिल हैं. चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती आरा, भोजपुर में ही होगी.

वेतन और आयु सीमा

चयनित हेल्पर पद के अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 6,000 से 10,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा, जबकि मैकेनिक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 8,000 से 15,000 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा. दोनों पदों के लिए आयु सीमा 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है.

योग्यता और पात्रता

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता नॉन-मैट्रिक रखी गई है. आवेदन केवल पुरुष अभ्यर्थियों से ही स्वीकार किए जाएंगे. जिला नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है. जो अभ्यर्थी अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, वे नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं या जिला नियोजनालय, भोजपुर से संपर्क कर सकते हैं.

युवाओं से भागीदारी की अपील

जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस जॉब कैंप में सक्रिय रूप से भाग लेकर रोजगार के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं. कैंप में आने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *