भागलपुर : एक शादीशुदा बेटी ने अपने सगी मां पर गंभीर आरोप लगाया है. मां सहित अपने पिता पर आरोप लगाते हुए बिहार राज्य महिला आयोग में आवेदन देकर शिकायत की है. आवेदन में शादीशुदा बेटी ने लिखा है कि, ”मेरी मां मुझसे गलत काम करवाना चाहती है. वह कहती है कि तुम धंधा करके मुझे पैसे कमाकर दो, नहीं तो मैं तुम्हारे बच्चों को किन्नर बना दूंगी. मुझे शक है कि मेरी मां का मेरे पति के साथ गलत संबंध है.”
![]()
मां ने दुष्कर्म करवाया
महिला भागलपुर के सोनोखर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. 32 साल की महिला पटना में बिहार राज्य महिला आयोग के दफ्तर पहुंची और न्याय की गुहार लगाई. महिला ने अपनी ही मां पर दुष्कर्म करवाने का आरोप भी लगाया है.

अधेड़ से करवायी शादी
महिला ने कहा कि ‘2016 में मेरे मां-बाप ने मेरी शादी कटिहार में 50 वर्षीय अधेड़ से बिना मेरी मर्जी के करवा दी. शादी के बाद मैंने इसे अपनी किस्मत मानकर निभाया. एक लड़का (6 साल) और एक लड़की (9 साल) भी है.

पैसा लाओ तो घर में रखेंगे
पीड़ित महिला ने बताया कि 2021 में मैं सब कुछ छोड़कर अपने मायके रहने चली आई. 3 साल तक मैं अपने मायके रही, लेकिन मेरे माता-पिता और भाई भी मेरे साथ मारपीट करने लगे. यहां तक कि वे लोग कहते हैं कि तुम कहीं से कमाकर पैसा लाओ तो घर में रखेंगे. वह मुझे मारपीट कर धंधा करने के लिए भी भेजते थे, मगर मैं भाग कर आ जाती थी.

कुछ आदमी को मेरे घर भेजा गया
6 महीने पहले मैं घर छोड़कर दूसरे जगह आकर रहने लगी. वहां मैं पहले भीख मांगती थी और फिर उसी भीख के पैसे से रोड किनारे खिलौने बेचने लगी. मेरी मां ने पैसे की लालच में एक दिन मेरे घर में कुछ आदमी को मेरा दुष्कर्म करने के लिए भेजा.


बेटी के आरोप को पिता ने नकारा
वहीं इस मामले में पिता का कहना है की बेटी का आरोप गलत है. उसके घर बसाने के लिए हम लोगों ने मिलकर प्रयास किया, लेकिन वह हमलोगों की बातों को नहीं मानती है. मनमर्जी करना चाहती है. शादी के बाद दो बच्चे होने के बाद भी वह नहीं सुधरी.

किसी दूसरे के साथ चली गई
पिता ने आगे कहा कि शादी के बाद पति को छोड़कर किसी दूसरे के साथ चली गई थी. कुछ दिनों के बाद फिर वापस चली आई. इसके बाद उसके पति ने रखने से मना कर दिया. फिर पंचायत में मामले को सुलझाया गया. जिसके बाद पति ने रखना शुरू किया. इस दौरान में फिर भाग गई जिसके बाद से हम लोगों ने भी बातचीत करना छोड़ दिया. उसके दोनों बच्चे को अपने पास रख रहे हैं.












Be First to Comment