Press "Enter" to skip to content

गृह मंत्रालय के बाद अब स्पीकर का पद भी BJP के पास! प्रेम कुमार ने किया नामांकन

पटना: बिहार विधानसभा का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसपर से पर्दा उठता दिख रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष का पद अपने पास रखा है. अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के सीनियर लीडर प्रेम कुमार ने नामांकन भी कर दिया है. बता दें कि बीजेपी के पास गृह मंत्रालय भी है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाया गया है.

प्रेम कुमार ने किया नामांकन

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार अति पिछड़ा समाज से आते हैं. प्रेम कुमार को नीतीश कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया था और उसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि प्रेम कुमार को अगला विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है. शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही भाजपा नेता प्रेम कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है.

Bihar Assembly Speaker : प्रेम कुमार बनेंगे बिहार विधानसभा अध्यक्ष, गया से  नौ बार जीत चुके हैं चुनाव

कौन हैं प्रेम कुमार?

प्रेम कुमार भाजपा के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक हैं. अति पिछड़ा समाज से आते हैं और गया क्षेत्र से लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं. प्रेम कुमार अब तक नौ बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं. अपने आप में यह एक रिकॉर्ड भी है. प्रेम कुमार की सीनियरिटी को देखते हुए पार्टी में उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया है.

प्रेम कुमार नीतीश कुमार के साथ कई विभागों में मंत्री रहे हैं. कृषि विभाग, वन एवं पर्यावरण, सहकारिता विभाग, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी विभागों को संभाल चुके हैं.

निर्विरोध चुना जाना तय

प्रेम कुमार 18वीं विधानसभा के स्पीकर होंगे. सोमवार को उन्होंने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन दोनों डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया. उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है क्योंकि विपक्ष के पास केवल 25 विधायक हैं.

आज से विधानसभा का विशेष सत्र

सोमवार (1 दिसंबर) से बिहार की 18वीं विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो गया है, प्रोटेम स्पीकर ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवायी. विधानसभा की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह ने कहा कि कई सदस्य सदन में उपस्थित नहीं हुए हैं और उन्हें अध्यक्ष के चुनाव के बाद मंगलवार को शपथ दिलाई जाएगी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई.

बिहार विधानमंडल का सत्र विधानसभा चुनावों के तुरंत बाद आयोजित हुआ है, जिसमें सत्तारूढ़ एनडीए ने 243 में से 202 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था. वहीं जेडीयू दूसरी पार्टी के रूप में सामने आई है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *