Press "Enter" to skip to content

बिहार में 3 महीने तक ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, यात्रा करने से पहले चेक कर लें स्टेटस

भागलपुर: बिहार के भागलपुर से दिल्ली या फिर अन्य मुख्य शहरों के लिए हजारों यात्री रोजाना सफर करते हैं. कई यात्री आपातकालीन स्थिति में सफर करते हैं. वैसे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. पूर्व रेलवे व मालदा डिवीजन ने दिसम्बर महीने से फरवरी तक कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है.

कई ट्रेनें रद्द: कई ट्रेनों के फेरों में भी कटौती की गई. रदद् हुई ट्रेनों में गरीब रथ ,फरक्का एक्सप्रेस, गया कामख्या एक्सप्रेस जैसी मुख्य ट्रेनें भी शामिल हैं. दरअसल सम्भावित भीषण ठंड और घने कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा.

इन ट्रेनों का परिचालन रद्द: इसको लेकर भागलपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली 22405 गरीब रथ एक्सप्रेस दिसंबर महीने में चार दिनों तक निरस्त रहेगी. जनवरी महीने में 9 दिनों तक निरस्त रहेगी. वहीं 22406 भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस 5 दिनों तक दिसंबर, चार दिनों तक जनवरी और चार दिनों तक फरवरी में नहीं चलेगी.

14004 मालदा से नई दिल्ली न्यू फरक्का एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक नहीं चलेगी. 14003 नई दिल्ली से मालदा टाउन एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक निरस्त रहेगी. 15619 गया कामाख्या सप्ताहिक 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द रहेगी.

1526 कामाख्या गया साप्ताहिक 1 दिसंबर से 23 फरवरी तक निरस्त रहेगी. इसके साथ ही नवगछिया के रास्ते चलने वाली ट्रेनों को लेकर सोनपुर डिवीजन ने भी फैसले लिए हैं. सीमांचल एक्सप्रेस, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी रद्द रहेंगी. कई ट्रेनों के फेरो में कटौती की जाएगी.

फरवरी के बाद चलेंगी कई ट्रेनें: मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस शामिल हैं. ये ट्रेनें अब फरवरी के बाद चलेंगी. रद्द की गई ट्रेनों की सूची में विभिन्न मार्गों की ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है वो अब फरवरी के बाद ही चलेंगी. इसमें पूर्वोत्तर की ट्रेनें भी शामिल हैं.

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *