पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शनिवार को वर्ष 2026 में आयोजित की जाने वाली सभी प्रमुख परीक्षाओं का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तर परीक्षा (हिन्दी एवं अंग्रेजी), सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा समेत कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तारीखें निर्धारित की गई हैं.

2026 की परीक्षाओं का कैलेंडर : आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड हर साल शैक्षणिक गतिविधियों को समयबद्ध रखने के लिए विस्तृत कैलेंडर जारी करता है. इसी कड़ी में आगामी वर्ष 2026 की भी सभी प्रमुख परीक्षाओं की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि इस बार भी परीक्षा संचालन पूरी पारदर्शिता और कड़ाई के साथ होगा, ताकि छात्रों के भविष्य को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

मैट्रिक इंटरमीडिएट का फॉर्म 3 दिसंबर तक भरा जाएगा : बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए फॉर्म भरने की तिथि को विस्तारित किया गया है. 3 दिसंबर तक छात्र परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं.


इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2026 की डेट शीट जारी : कैलेंडर के अनुसार, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 02 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से आयोजित की जाएगी.

वहीं, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक किया जाएगा. मैट्रिक परीक्षा भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पहले से पूरी की जाएंगी. मूल्यांकन कार्य भी समयबद्ध तरीके से होगा, जिससे रिजल्ट में देरी ना हो. कैलेंडर में जनवरी से दिसंबर 2026 तक की गतिविधियां विस्तार से शामिल हैं.
जनवरी 2026
- औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तर भाषा परीक्षा 06 जनवरी
- सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 मुख्य प्रवेश परीक्षा 08 जनवरी
- डीएलएड पाठ्यक्रम सत्र 202527 में प्रवेश हेतु आवेदन स्वीकार 05-17 जनवरी
- डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 10-24 जनवरी
- डीपीओ परीक्षा आवेदन 19 जनवरी
फरवरी 2026
- इंटर परीक्षा 02 से 13 फरवरी
- मैट्रिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा 6 नामांकन हेतु प्रक्रिया 22 फरवरी से
- डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आवेदन का सत्यापन 22 फरवरी तक
मार्च 2026
- परिणाम, आवेदन और प्रैक्टिकल कार्य
- डीएलएड सत्र 2026-28 प्रवेश के लिए आवेदन और सीट आवंटन
- इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य
- मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का शुभारंभ
- बोर्ड का लक्ष्य है कि मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा हो और बिना किसी त्रुटि परिणाम प्रकाशित किए जाएं
अप्रैल-मई
- औद्योगिक प्रशिक्षण भाषा परीक्षा 29 अप्रैल एवं 30 अप्रैल
- डीएलएड 202527 के प्रथम वर्ष की परीक्षा आयोजित
- डीएलएड प्रथम वर्ष का रिजल्ट जारी
- डीएलएड द्वितीय वर्ष परीक्षा आवेदन स्वीकार
- औद्योगिक प्रशिक्षण परीक्षा अस्थायी उत्तर कुंजी 05-08 मई
- डीएलएड परीक्षा परिणाम 06-08 मई
- सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा आवेदन 15-25 मई
- डीपीओ परीक्षा रिजल्ट मई अंत में
जून-जुलाई
- सिमुलतला कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 08 जून
- प्रवेश परीक्षा का परिणाम 15-17 जून के बीच
- डीएलएड 2026-28 प्रवेश के लिए सीट आवंटन
- डीएलएड सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष तथा 2025-27 प्रथम वर्ष की परीक्षा
- परीक्षा परिणाम जुलाई अंत तक
छात्रों और अभिभावकों को मिलेगी बड़ी सुविधा : कैलेंडर जारी होने से छात्रों को परीक्षा तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा. परीक्षा तिथियां समय से पहले पता होने पर तैयारी की रणनीति बेहतर बनेगी. कॉलेज, स्कूल, प्रशिक्षिण संस्थान अपनी आंतरिक व्यवस्थाएं समय पर कर पाएंगे. इसके अलावा मूल्यांकन और परिणाम प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी. बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, समयबद्ध परीक्षा संचालन ही छात्रों के भविष्य की सुरक्षा है, और हम उसी लक्ष्य के साथ कार्य कर रहे हैं.









Be First to Comment