Press "Enter" to skip to content

बिहार के सरकारी हॉस्टल में अचानक बेहोश होने लगी छात्राएं

पटना: बाढ़ स्थित सरकारी हॉस्टल में छात्राएं अचनाक बेहोश होनी लगी. इस दौरान एक कर्मचारी भी बेहोश हो गया. सभी को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद छात्राएं खतरे से बाहर हैं. हॉस्टल के कर्मी का इलाज चल रहा है.

हॉस्टल में शॉर्ट-सर्किट: बाढ़ के अथमलगोला राजकीय ओबीसी कन्या आवासीय उच्च विद्यालय में शनिवार को शॉर्ट-सर्किट हो गया. जिस कारण आग लग गयी. आग के कारण पूरे हॉस्टल में धुआं फैल गया, जिस कारण छात्राएं बेहोश हो गयी. कुछ छात्राओं की तबीयत डर के कारण खराब हो गयी.

छात्राएं नाश्ता कर रही थीं: हॉस्टल की वार्डन ज्योति ने बताया कि हादसे के समय सभी छात्राएं नाश्ता कर रही थीं. तभी अचानक धुआं उठता देख सभी घबरा गई. कुछ छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं. सूचना मिलते ही अथमलगोला बीडीओ, थानाध्यक्ष और पुलिस बल विद्यालय पहुंचे और छात्राओं को अस्पताल भेजा गया. अथमलगोला अनुमंडलीय अस्पताल अधीक्षक विनय कुमार की देखरेख में इलाज किया गया.

“बेहोशी की स्थिति में छात्राओं को लाया गया था. फेफड़ा में ज्यादा धुआं जाने के कारण छात्राएं बेहोश हो गयी थी. तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी. एक पुरुष कर्मी है जो खाना बनाने आदि का काम करता है, उसे भी भर्ती किया गया है.” -विनय कुमार, अधीक्षक, अनुमंडलीय अस्पताल

लोगों की उमड़ी भीड़: घटना की सूचना फैलते ही विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है. परिसर में आग को बुझाते हुए सुरक्षित घोषित किया है. कुछ महीना पूर्व ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया था.

शिक्षिक के क्वार्टर में शॉर्ट-सर्किट : ओबीसी गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अनुष्का कुमारी ने बताया कि शिक्षिक के क्वार्टर में शॉर्ट-सर्किट हो गया था, जिस कारण धुआं उठने लगा. धुआं के कारण छात्राएं डर गयी. मैं भी पहले से बीमार थी. धुआं अंदर जाने के कारण बेहोश हो गयी.

धुआं ही धुआं: स्कूल के शिक्षक विशाल कुमार ने बताया कि शनिवार होने के कारण वे पूजा की तैयारी कर रहे थे. जब पूजा का समान लेकर सेकेंड फ्लोर पर पहुंचे तो देखा कि पूरा धुआं फैला हुआ है. बगल के कमरे का डरवाजा खटखटाया तो अंदर से आवाज नहीं आयी.

“कुछ देर बाद पता चला कि शॉर्ट-सर्किट से आग लगी है. मैं किसी तरह वहां से निकला. धुआं के कारण दम घुट रहा था. कुछ छात्राएं बीमार हुई है लेकिन कोई डर की बात नहीं है, सब ठीक है.” -विशाल, स्कूल के शिक्षक

विधायक ने लिए हालचाल: घटना की जानकारी मिलने के बाद बाढ़ से बीजेपी विधायक सियाराम सिंह अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और छात्राओं से हालचाल जाना. आग की लपट से झुलसे कर्मचारियों का भी हाल जाना. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की कोई खतरे की बात नहीं है.

“शॉर्ट-सर्किट देखकर छात्राएं दहशत में आ गयी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गयी. स्थायी कर्मचारी बिजली बोर्ड के स्वीच को बंद करने गए, इस दौरान उन्हें आग की लपटे लग गयी. उनका इलाज चल रहा है.” -सियाराम सिंह, बीजेपी विधायक, बाढ़

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *