Press "Enter" to skip to content

पटना के कॉलेज को बम से दहलाने और लूटकांड में शामिल आरोपी तक पहुंची पुलिस, इस राज्य में छिपा था 25 हजार का इनामी बदमाश

पटना – राजधानी में कॉलेज को बमों से दहलाने वाला और लुट कांड का  फरार अपराधकर्मी राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है ।पटना के अशोक राज पथ स्थित दिनांक 13.05.25 को #पीरबहोर थानांतर्गत स्थित एक कॉलेज हॉस्टल के कुछ छात्रों द्वारा गुटबाजी में वर्चस्व को लेकर बमबारी की घटना कारित की गई थी, जिसमें एक छात्र की मृत्यु हो गई थी।

उक्त घटना में तकनीकी एवं सतत अनुसंधान के आधार पर इसमें संलिप्त 03 अभियुक्तों को पूर्व में न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आशीष रंजन उर्फ़ गोल्डी जिस पर 25,000 का इनाम घोषित था, को तकनीकी अनुसंधान के आधार पर राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार किया गया है।

लूट के बाद राजस्थान में छिपा था 25 हजार का इनामी अपराधी

इस मामले की जानकारी देते हुए पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार एक टीम  छापामारी अभियान में लगी थी जिसमें इलेक्ट्रॉनिक और मानवीय साक्ष्य से मिले इनपुट पर के लूटकांड के अभियुक्त अमित कुमार, जिस पर 25000 रुपए का इनाम घोषित था एवं जो 04 केसों में वांछित था, को राजस्थान के भीलवाड़ा से गिरफ़्तार कर लिया गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *