Press "Enter" to skip to content

डिप्टी CM विजय सिन्हा के स्वागत में धांय-धांय, लखीसराय में हर्ष फा’यरिंग.. म’चा बवाल

लखीसराय : बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बने और 5वीं बार लखीसराय से विधायक बने तो जीत का जश्न तो बनता था. ऐसे में विजय सिन्हा शुक्रवार को अपने क्षेत्र में पहुंचे. शहर में विजय जुलूस निकाला गया. बड़हिया में उनका काफिला पहुंचा, तो यहां दो युवकों ने बंदूक में पटाखे भरकर फायरिंग कर दी.

लखीसराय में धांय-धांय क्यों?

विधायक बनने और मंत्री उपमुख्यमंत्री बनने के बाद विजय कुमार सिन्हा शुक्रवार को लखीसराय पहुंचे थे. इस दौरान हाथीदह से लखीसराय तक सड़क मार्ग से विजय जुलूस निकाल रहा थे. इसी क्रम में जगह-जगह पर उनके समर्थक और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत की तैयारियां की गयी थी.

छवि

एक तरफ फायरिंग, दूसरी तरफ विजय सिन्हा जिंदाबाद

विजय सिन्हा के स्वागत में कहीं ढ़ोल बाजे तो कहीं JCB से फूलों की बारिश हो रही थी. इस बीच एक विजय सिन्हा के स्वागत में बंदूक में मसाला भरकर हर्ष फायरिंग की जा रही थी. दो लोग हवा में फायरिंग कर रहे थे, दूसरी तरफ भीड़ से विजय सिन्हा जिंदाबाद के नारे लग रहे थे.

डिप्टी CM के स्वागत में जमकर हुई हर्ष फायरिंग

फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ तो हंगामा मच गया. पुलिस भी एक्शन में आ गई. तत्काल फायरिंग करने वाले लोगों की तलाश गई और दोनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया. लखीसराय एसपी ने बताया कि, ”फायरिंग करने वाले दोनों युवक जाविर और हामिद को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है. दोनों के उपकरण जब्त कर लिए गए है.”

इलाके के लोग बोले- ‘ऐसा जश्न आम बात’

वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर ईटीवी भारत के स्थानीय संवाददाता ने जब बड़हिया के लोगों से बात कि तो उन्होंने बताया कि, ”इलाके में जब कोई शुभ काम होता है, मन्नत पूरी होती है, बुजुर्ग की मौत होती है तो चिड़िमार बंदूक में पटाखा भरकर फायरिंग करते है. क्षेत्र में एक मुस्लिम परिवार है, जो इस व्यवसाय से जुड़ा है, उन्हें ही इसका जिम्मा दिया जाता हैं.”

चिडिमार बंदूक से छोड़े गए थे पटाखे

बिहार के इन इलाकों बाढ़, मोकामा, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय में बंदूक में मसाला भरकर फोड़ा (चलाना) जाता है. जिसमें बंदूक के समान नली में मसाला भरकर पतले छर की सहायता से अंदर किया जाता है और नोजल ऊपर कर फायरिंग की जाती है. इसे चिडिमार बंदूक कहते है. यह रायफल, बंदूक इत्यादि से अलग होती है. इन लोगों को इलाके के लोग स्वागत समारोह में किराए पर बुलाते है.

RJD का जुलूस में हुए फायरिंग पर निशाना

वीडियो वायरल हुआ तो सियासी हंगामा भी खूब मच. विपक्षी दल ने कानून व्यवस्था पर सरकार को घेर लिया. आरजेडी ने कहा कि, ”चलाओ गोली, दिखाओ दोनाली, हड़काओ पब्लिक को खाली. सु”भाषण” की सरकार आई है, बड़बोले दुःशासन की सरकार आई है.

अब 5 साल तक 25-30 साल पहले की मनगढ़ंत बातों पर प्रवचन सुनते रहिए. क्योंकि इससे अधिक इस सरकार के बस का कुछ नहीं है.”

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *