Press "Enter" to skip to content

बिहार में दि’नदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लू’ट, ह’थियार के बल पर वारदात को दिया गया अंजाम

सीवान : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. सिवान में दुस्साहसिक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. हथियार के बल पर अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान को अपना निशाना बनाया.

सिवान में दनदहाड़े लूट

दरअसल, गुरुवार दोपहर रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के प्रमुख टारी बाजार में तांडव देखने को मिला. छह की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने कृष्णा ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया. कहा जा रहा है कि करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात और कैश की लूट की.

धमकाने के लिए की फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीन अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे. इसके बाद उन्होंने दुकानदार और लोगों को धमकाने के लिए दो राउंड फायरिंग की. इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया.

पिस्टल लहराते हुए फरार

बाहर में दो बाइक पर दो युवक बैठे हुए थे. जैसे ही चार अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर बाहर निकले. सभी फरार हो गए. सभी अपराधियों के हाथों में पिस्टल था. भागने के दौरान भी अपराधियों ने फायरिंग की.

जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल है. इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. सभी एंगल से तफ्तीश की जा रही है. व्यवसायियों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है.

लोगों ने अपराधियों को खदेड़ा

लूट की घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें भी साफ दिख रहा है कि कैसे अपराधी हाथ में पिस्टल लहरा रहे हैं. लोगों को धमकी भी दे रहे हैं. साथ ही फायरिंग भी कर रहे हैं. हालांकि ईंट-पत्थर से लोगों ने भी अपराधियों को खदेड़ने की कोशिश की.

सवाल उठता है कि आखिर अपराधियों के मन में भय क्यों नहीं है? गृह मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि अपराधियों को बिहार से बाहर जाना पड़ेगा. इस धमकी का भी अपराधियों पर क्यों असर नहीं हो रहा है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *