पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आयोजित CSC के VLE के पाँचवें बैच का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सभी राजस्व सेवाओं को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाना है।

बिचौलियों की भूमिका समाप्त
उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालयों में CSC-VLE की तैनाती से आम लोगों को जमीन से संबंधित सटीक जानकारी, भरोसेमंद मार्गदर्शन और सीधे ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और राजस्व संबंधी कार्य समय पर पूरे होंगे। सिन्हा ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षित VLE ग्रामीण जनता के लिए सशक्त सहायक साबित होंगे। इसको लेकर अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने विस्तृत जानकारी दी।

बिचौलियों पर लगेगी रोक
प्रशिक्षण सत्र के दौरान अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने VLE की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेवाएँ उपलब्ध होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में सही जानकारी और भरोसे की कमी के कारण नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अब अंचल कार्यालयों में बैठे VLE नागरिकों की शंकाएँ दूर करेंगे और उन्हें त्वरित मार्गदर्शन मिलेगा। इससे गलत सूचना, भ्रम और बिचौलियों द्वारा होने वाले शोषण पर रोक लगेगी।















Be First to Comment