Press "Enter" to skip to content

सीतापुरम के रूप में विकसित होगा सीतामढ़ी, 11 शहर बनेंगे सैटेलाइट सिटी

पटना: सीतामढ़ी के सीतापुरम को नए सैटलाइट टाउनशिप और ग्रीनफील्ड टाउनशिप के रूप में विकसित करने को लेकर नीतीश सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट में फैसला लिया है. विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने मां जानकी की जन्मस्थली सीतापुरम को विश्व स्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया था.Sitamarhi will become Sitapuram

अयोध्या की तर्ज पर सीतामढ़ी में सीतापुरम

चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घोषणा की थी कि अयोध्या में तो भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया है और अब सीतामढ़ी में मां जानकी का भव्य मंदिर बनाया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण की बात कही थी.

11 शहरों को सैटलाइट टाउनशिप

ऐसे सरकार की ओर से पहले ही मंदिर निर्माण का फैसला लिया जा चुका है. उसके लिए राशि भी दी जा चुकी है. अब सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में ही सीतामढ़ी को भी विकसित करने का फैसला लिया गया है. कैबिनेट में राज्य में सुनियोजित एवं गुणवत्ता युक्त शहरी विकास के लिए 11 शहरों को नए सैटलाइट टाउनशिप और ग्रीन फील्ड टाउनशिप के रूप में विकसित करने पर मुहर लगी है. उसमें 9 प्रमंडलीय मुख्यालय के अलावे सोनपुर और सीतामढ़ी का सीतापुरम भी शामिल है.

सीतापुरम मां जानकी की जन्मस्थली है और एनडीए ने पहले ही अपने संकल्प पत्र में घोषणा कर रखा है कि इसे विश्व स्तरीय अध्यात्मिक नगर के रूप में विकसित किया जाएगा. अब कैबिनेट में भी मास्टर प्लान आधारित विकास के माध्यम से सीतापुरम को आधुनिक टाउनशिप के रूप में विकसित करने पर मुहर लगी है. भव्य मां जानकी की मंदिर के साथ अब सुंदर व्यवस्थित शहर भी सीतामढ़ी के सीतापुरम को बनाया जाएगा.

पुनौरा धाम में जानकी मंदिर के निर्माण के लिए नीतीश सरकार ने चुनाव से पहले ही 1000 करोड़ की राशि कैबिनेट में स्वीकृति दी है जिसमें से 137 करोड़ रुपए मौजूद मंदिर के जीर्णोद्धार पर और शेष 728 करोड रुपए परिक्रमा पथ और पर्यटक आधारभूत ढांचे के विकास पर खर्च किया जाएगा.

इसी साल 8 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर की तर्ज पर भव्य जानकी मंदिर निर्माण का शिलान्यास भी किया है. मिथिलांचल में विधानसभा चुनाव में मां जानकी मंदिर का निर्माण बड़ा मुद्दा था अब सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में पूरे सीतापुरम को नया रूप देने पर फैसला हुआ है, आधुनिक शहर अयोध्या की तर्ज पर बसाया जाएगा.

9 प्रमंडलों में जहां टाउनशिप विकसित होगा उसके मुख्यालय के बात करें तो पटना प्रमंडल का मुख्यालय पटना, मगध प्रमंडल का मुख्यालय गया, तिरहुत प्रमंडल का मुख्यालय मुजफ्फरपुर, सारण प्रमंडल का छपरा, दरभंगा प्रमंडल का दरभंगा, कोसी प्रमंडल का सहरसा, पूर्णिया प्रमंडल का पूर्णिया, भागलपुर प्रमंडल का भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल का मुंगेर होगा.

दो शहरों में होगा सैटलाइट टाउनशिप का विकास

 इसके अलावा दो उन शहर में जहां सैटलाइट टाउनशिप का विकास होगा, उसमें सोनपुर है. जहां सोनपुर मेला लगता है जो विश्व प्रसिद्ध है. यहां एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला लगता है. दूसरा सीतामढ़ी का सीतापुरम है जो मां जानकी की जन्मस्थली है. पुनौरा धाम में मां जानकी की मंदिर का निर्माण हो रहा है तो सीतापुरम में नए टाउनशिप का विकास होगा. जो विश्व स्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित होगा.

सैटलाइट टाउनशिप में क्या-क्या सुविधा होती है?

 सैटलाइट टाउनशिप एक व्यवस्थित शहर होता है जिसमें आधुनिक आवासीय क्षेत्र के साथ स्कूल, अस्पताल, पार्क, खेल मैदान और वाणिज्यिक केंद्र बेहतर कनेक्टिविटी के साथ विकसित किया जाता है. यह मुख्य शहर के विकल्प के रूप में भी तैयार होता है.

यहां लोगों को बेहतर रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं. इसके बनाए जाने से मुख्य शहर पर जनसंख्या और यातायात का बोझ कम होता है. क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी नए टाउनशिप का महत्वपूर्ण योगदान होता है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *