Press "Enter" to skip to content

भैंस ने मुंडी हिलाई तो गिरा कट्टा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हथियार लहराते हुए वीडियो बनाने का शौक युवाओं के साथ-साथ नाबालिग पर भी छाने लगा है और यही शौक उन्हें जेल की हवा भी खिला रही है. पिछले दो दिनों में हथियार लहराने एवं हथियार के साथ वीडियो अपलोड करने के आरोप में एक नाबालिग समेत दो लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.

शनिवार को भी तेतरहाट पुलिस ने हथियार की नुमाइश का वीडियो वायरल होने पर एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. तेतरहाट थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी जहरू यादव के पुत्र 26 वर्षीय राजेश यादव का हथियार व जिंदा कारतूस का भैंस के साथ वीडियो अपलोड किया था. जिसे लेकर पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया है.

वीडियो में दिखाया जा रहा है कि राजेश अपने भैंस के सींग में देसी कट्टा अटका देता है. वहीं नाथ वाले बग्गा में तीन चार जिंदा कारतूस लटका देता है और भैंस जब अपना मुंडी हिलाता है तो पहले देसी कट्टा गिरता है जिसके बाद बग्गा से जिंदा कारतूस गिरता है.

पुलिस ने वीडियो वायरल होने पर 26 वर्षीय राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पूर्व महिसोना में एक भोजपुरी गाना के साथ एक नाबालिग लड़का को देसी कट्टा लहराने एवं फायरिंग के जुर्म में शुक्रवार को तेतरहाट पुलिस ने गिरफ्तार का बाल सुधार गृह भेजा था. देसी कट्टा के साथ वीडियो अपलोड करना युवकों को भारी पड़ रहा है.

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि हथियार लहराने का वीडियो अपलोड करने वाले के खिलाफ पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए युवकों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गयी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LAKHISARAIMore posts in LAKHISARAI »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *