Press "Enter" to skip to content

बिजली के तार की चपेट में आने से किशोर की मौत

जयनगर थाना क्षेत्र के कमला बांध पर देर रात पिकअप से जा रहे किशोर की 11 हजार बिजली के तार की चपेट में आने मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया छोटू राम बेतोंहा के एक टेंट की दुकान में काम करता था.

शनिवार की देर छोटू टेंट का सामान पिकअप पर लाद कर बेतोंहा से बेलही की ओर शादी समारोह में लेकर जा रहा था. बेलही कमला बांध पर 11 हजार बिजली के तार के नीचे होने के कारण पिकअप के ऊपर बैठा छोटू राम चपेट में आ गया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

मृतका की पहचान सिरहा नेपाल इनरवा लचका वार्ड 17 निवासी छोटू राम (16) पिता अशोक राम के रूप में हुई. पिकअप चालक ने शव उसके घर पर छोड़ आया. इसकी सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस मृतक के घर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

इधर, स्थानीय लोगों ने व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया. लोगों ने मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की. साथ ही व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात उठाई.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *