अभी कुछ दिनों पहले पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने दावा किया था कि उन्हें कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों की तरफ से धमकी दी गई है। अब पप्पू यादव ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने हेमंत सरकार से अपने लिए जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है। कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग की तरफ से मिली धमकी के मद्देनजर ही पप्पू यादव ने सुरक्षा की डिमांड की है।
एक हैरानी की बात यह भी है कि पप्पू यादव ने बिहार सरकार या केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग नहीं की है बल्कि उन्होंने झारखंड सरकार से जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा की डिमांड खुद के लिए की है। पप्पू यादव को कथित तौर से लॉरेंस बिश्नोई द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने तफ्तीश भी की थी। यह बात भी सामने आई थी कि पप्पू यादव के कुछ समर्थकों के जरिए ही यह धमकी दिलवाई गई थी। हालांकि, पप्पू यादव इन बातों से इनकार करते रहे हैं। बहरहाल अब इन सब के बीच पप्पू यादव ने हेमंत सोरेन सरकार से सुरक्षा मांग ली है।
पप्पू यादव पहले यह कह चुके हैं कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार राजनीतिक कारणों से उन्हं सुरक्षा नहीं दे रही है। साल 2019 में पप्पू यादव की सुरक्षा में कटौती की गई थी। उनकी सुरक्षा वाई कैटेगरी की कर दी गई थी। पप्पू यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान जेएमएम के पक्ष में वहां जाकर चुनाव प्रचार भी किया था।
इससे पहले इसी महीने पप्पू यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात भी की थी। इस मुलाकात के बाद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने यह भी कहा था कि देश की राजनीति में हेमंत सोरेन का कद काफी बढ़ा है और आगे भी झारखंड मुक्ति मोर्चा का देश में विस्तार होगा। इतना ही नहीं पप्पू यादव ने जेएमएम को इंडिया गठबंधन का मजबूत हिस्सा बताते हुए कहा था कि जेएमएम को भी बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा था कि पप्पू यादव का सहयोग जेएमएम के साथ हमेशा रहेगा।

पप्पू यादव को झारखंड सरकार से आस, सीएम हेमंत सोरेन से मांगी जेड प्सल सुरक्षा
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- गुरु पिता की स्मृति में किन्नर समाज ने श्मशान घाट में की अनूठी पहल
- नियम से अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों को प्रशासन ने जारी किया आदेश
- लीची के स्वाद पर स्टिक बग का हमला तेज, परेशान हो रहे किसानों के लिए एडवाइजरी जारी
- घर लौट रहे दो भाईयों की बाइक दुर्घटना में मौत, घर में मचा कोहराम
- डांसर को अपनी गोद में बिठाकर मनोरंजन कर रहे थे नेता जी, वायरल हो गया वीडियो
More from NewsMore posts in News »

More from PATNAMore posts in PATNA »
- नियम से अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों को प्रशासन ने जारी किया आदेश
- अब घर बैठे होगा प्रॉपर्टी टैक्स से लेकर नक्शा पास कराने तक का काम
- लंबे मंथन के बाद सम्राट मंत्रिमंडल तय, अब गांधी मैदान में शपथ का इंतजार
- पटना में नावों की ओवरलोडिंग पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
- भाजपा ने अपने कोटे से होने वाले संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए
More from PoliticsMore posts in Politics »
- डांसर को अपनी गोद में बिठाकर मनोरंजन कर रहे थे नेता जी, वायरल हो गया वीडियो
- लंबे मंथन के बाद सम्राट मंत्रिमंडल तय, अब गांधी मैदान में शपथ का इंतजार
- सेतु का हिस्सा टूटने के बाद बिहार सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
- भाजपा ने अपने कोटे से होने वाले संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए
- बंगाल में चुनाव, बिहार में सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट
More from STATEMore posts in STATE »
- गुरु पिता की स्मृति में किन्नर समाज ने श्मशान घाट में की अनूठी पहल
- नियम से अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों को प्रशासन ने जारी किया आदेश
- लीची के स्वाद पर स्टिक बग का हमला तेज, परेशान हो रहे किसानों के लिए एडवाइजरी जारी
- घर लौट रहे दो भाईयों की बाइक दुर्घटना में मौत, घर में मचा कोहराम
- डांसर को अपनी गोद में बिठाकर मनोरंजन कर रहे थे नेता जी, वायरल हो गया वीडियो
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »
- बिहार में नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा फैसला, हुआ बदलाव
- हाईकोर्ट के बाहर जबरदस्त हंगामा, मशक्कत करनी पड़ी पुलिस को
- शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, “ड्राई डे” की सूची जारी
- विमान हादसा: 260 मौतें, अब जांच रिपोर्ट का हो रहा इंतजार
- उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध भंडारण करने पर होगी सख्त कार्रवाई

Be First to Comment