Press "Enter" to skip to content

किसानों के लिए बड़ा तोहफा! सीएम नीतीश ने रीगा चीनी मिल का किया शुभारंभ

बिहार के सीतामढ़ी जिले में रीगा चीनी मिल का शुभारंभ हो चुका है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस चीनी मिल का शुभारंभ किया है। गुरुवार का दिन निश्चित तौर से किसानों के लिए एक बड़ा दिन है। रीगा का यह चीनी मिल यहां के किसानों की रीढ़ मानी जाती है। साल 1932 में इस चीनी मिल की स्थापना हुई थी। यह एक ऐतिहासिक चीनी मिल है और इसके दोबारा चालू होने से बिहार के तीन जिलों के किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा। सीतामढ़ी के अलावा मुजफ्फरपुर और शिवहर जिले के किसान इस मिल से लाभान्वित होंगे। इस मिल में गन्ना उत्पादक किसानों के ईंख की पेराई होती है।इस चीनी मिल की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी जिसकी वजह से यह मिल बंद हो गया था। लेकिन इस बंद पड़े चीनी मिल का फिर से शुभारंभ किसानों के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है। जाहिर है इस चीनी मिल में गन्ना की फिर से पेराई शुरू होने पर हजारों किसानों को फायदा पहुंचेगा। इस चीनी मिल के बंद होने के बाद इसे फिर से शुरू करने के लिए कई बार कोशिशें की गईं लेकिन हर बार कुछ अड़चनों की वजह से इसे शुरू नहीं किया जा सका था। इस चीनी मिल की अर्थव्यवस्था को सुधारने और इसे नया जीवन देने की मांग काफी पुरानी है।IMG-20241030-WA0000-1024x682-2-1.jpg (1024×682)

साल 2021 में यह चीनी मिल बंद हो गई थी। मिल बंद होने से कई किसान प्रभावित हुए थे। बताया जाता है कि मिल की पेराई क्षमता करीब 20-25 हजार क्विंटल है। लोकसभा चुनाव के दौरान जब गृहमंत्री अमित शाह यहां आए थे तब किसानों ने उनके सामने इस मिल को चालू करवाने की मांग रखी थी। जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया था कि यह चीनी मिल जरूर खुलेगा।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *