Press "Enter" to skip to content

बिहार के विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार छात्र संघ के युवा करेंगे राजभवन का घेराव

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए बिहार छात्र संघ के द्वारा राजभवन मार्च का आयोजन 24 अक्टूबर 2024 को पटना में किया जाएगा। यह मार्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता और सभी छात्रों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

 

इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग बिहार सरकार व राज्यपाल से मांग करेंगे कि वे शिक्षा में सुधार के लिए ठोस कदम उठाएं, जिससे कि राज्य के छात्रों को एक बेहतर और अधिक समृद्ध भविष्य मिल सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम सिंह के आदेश पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम रखा गया है यह कॉन्ग्रेस का नेतृत्व संघ के प्रदेश, व मुजफ्फरपुर इकाई के द्वारा किया जा रहा। यह कॉन्फ्रेंस संपूर्ण बिहार के छात्र हित में खास उद्देश्य से रखा गया जिस पर हमारे प्रदेश इकाई के पदाधिकारी विस्तार में जानकारी साझा करेंगे।

कुछ महत्वपूर्ण हमारी मांग है जो इस प्रकार…..

1. चार वर्षीय बीएड में पूरी तरह से आराजकता को रोका जाए, साथ ही स्पेशल परीक्षा लेने का प्रावधान एवं ग्रेस मार्क्स देने का विश्वविद्यालय को आदेश दिया जाए।
2. ⁠ राज्य सरकार के आदेशानुसार छात्राओं एवं SC-ST के छात्रों का पी.जी तक निशुल्क शिक्षा देना है लेकिन विश्वविद्यालय उक्त छात्रों को इससे वंचित कर रही है, निशुल्क शिक्षा देना सुनिश्चित करें।
3. बिहार के सभी विश्वविद्यालय में राजभवन कार्यालय खोला जाए।
4. बिहार के सभी विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव अभिलंब कराया जाए, जिसमें प्राइवेट कॉलेज भी शामिल करे।
5. बिहार के सभी विश्वविद्यालय व कॉलेजों में जितने भी छात्रावास है जो बंद पड़े हैं उसको चालू किया जाए।
6. बिहार के सभी विश्वविद्यालय में एक समान एकेडमिक कैलेंडर जारी किया जाए।
7. बिहार के सभी विश्वविद्यालयो कि Fee Structrure एक समान हो।
8. ⁠ बिहार के सभी विश्वविद्यालयों का डिग्री डिजी लॉकर पर उपलब्ध कराया जाए।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *