Press "Enter" to skip to content

नवरात्रि के पहले दिन सीएम नीतीश का बड़ा तोहफा, आईटीआई संस्थान का किया उद्घाटन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवरात्रि के पहले दिन पटना वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने गुरुवार को पटना सिटी में बने आईटीआई संस्थान का उद्घाटन कर दिया है। पटनासिटी के गायघाट के पास बने इस आईटीआई का निर्माण 2022 में शुरू हुआ था। इस आईटीआई के निर्माण में करीब 17 करोड़ का खर्च आया है। जिसका मुख्य भवन तीन मंजिला है। इसमें प्राचार्य और उप प्राचार्य के लिए क्वार्टर,साथ ही कैंटीन,स्टाफ होस्टल और 100 छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा है।

मुख्यमंत्री ने मढ़ौरा में पॉलिटेक्निक छात्रावास एवं आईटीआई में सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस के उद्घाटन समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास – Bihar News Live

जानकारी के अनुसार, इस संस्था की खास बात यह है कि यह पूरी तरह भूकम्परोधी है और अब यह बन जाने के बाद देखने मे बेहद ही आकर्षक दिखता है। इस संस्था के उद्घाटन हो जाने से यह क्षेत्र अब पूरी तरह से शिक्षा का हब बन चुका है। इससे पहले यहां के छात्रों को आईटीआई प्रशिक्षण के लिए दीघा और ऐसे ही क़ई अन्य जगह जाना पड़ता था। लेकिन इसके शुरू हो जाने के बाद छात्रों को यह सुविधा यही मिलना शुरू हो जाएगा।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ के कृष्णा घाट संपर्कता और गायघाट में रैप संपर्कता सड़क का लोकार्पण किया। इस सड़क के लोकार्पण के बाद जेपी गंगा पथ और मरीन ड्राइव पर जाने वालों को काफी सुविधा होगी। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ कई विभागों के मंत्री और कई अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *