Press "Enter" to skip to content

सहरसा में सीएम नीतीश के कार्यक्रम के बाद मछलियों पर टूट पड़े लोग, वीडियो वायरल

सहरसा : बिहार के सहरसा में शुक्रवार को हैरान करने वाला मामला देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाते ही कार्यक्रम में मछलियों की लूट मच गई। दरअसल, सीएम के कार्यक्रम में मत्स्य विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसमें एक बायोफ्लोक लगाकर उसमें पानी भरा गया था। सीएम नीतीश कुमार ने उसमे मछलियां भी डाली। जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम से रवाना हुए, लोग मछलियों पर टूट पड़े। मछलियां लूटने के चक्कर में लोगों ने बायोफ्लोक ही तोड़ दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

VIDEO: इधर नीतीश का उड़नखटोला उड़ा उधर मछली लूटने की मची होड़, बायोफ्लॉक  तोड़ ले गए सारी मछलियां - India TV Hindi

वायरल वीडियो में भीड़ बायोफ्लोक को खिंचते हुए नजर आ रही है। वहीं, बच्चे अंदर कूद रहे हैं। लोग मछलियां लूट रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों की लूट की वजह से मत्स्य विभाग का हजारों का नुकसान हो गया। जब लोग मछलियां लूट रहे थे, तो वहां सरकारी पदाधिकारी भी मौजूद थे। मगर वे भी उन्हें रोकने में नाकाम रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को सहरसा के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने करोड़ों की लागत से विभिन्न परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने कोसी नदी पर बनने वाली डेंगरा घाट पर पुल का शिलान्यास किया, तो समाहरणालय स्थित सभागार भवन का उद्घाटन किया। महिषी प्रखंड में बाढ़ नियंत्रण के लिए जिला आपातकालीन सुविधा सह-प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। सहरसा नयाबाजार से एनएच 327 ई वाया नरियार रोड के कार्य का भी लोकार्पण हुआ।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *