Press "Enter" to skip to content

“राजद का लक्ष्य एक करोड़ सदस्य बनाना”, पटना में तेजस्वी के हाथ अभियान की कमान

पटना : राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) ने इस बार एक करोड़ नए लोगों को पार्टी से बतौर सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। गुरुवार को दिल्ली और पटना से पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। इसके साथ देश के बीस राज्यों में पार्टी का सदस्यता कार्यक्रम शुरू हो गया है। पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रदेश राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की तो दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने। बिहार में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर पार्टी ने सदस्यता अभियान में पूरी ताकत झोंक दिया है।

RJD membership campaign starts from today target of making 1 crore new  members | RJD का सदस्यता अभियान आज से शुरू, 1 करोड़ नए सदस्य बनाने का  लक्ष्य | Hindi News,

लालू प्रसाद ने नई दिल्ली में पार्टी सांसद डॉ. मीसा भारती के आवास पर अभियान की शुरुआत की। तेजस्वी को प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने तो लालू को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी आदि ने सदस्यता रसीद दी। इसके साथ ही बिहार सहित देश के 20 राज्यों में सदस्यता अभियान शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों का प्रयास सभी जाति-धर्म एवं वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ना है। कार्यकर्ताओं को एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया।

तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कहा कि भाजपा के दिल्ली और बिहार में जितने सदस्य हैं, उतने वोट भी उन्हें नहीं मिलते। राजद कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी का सदस्य बनाएं। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि नवादा की घटना के दोषी को सजा मिलनी चाहिए। पार्टी की जांच कमेटी शुक्रवार को घटनास्थल पर जाएगी। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बयान पर कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं रहता है। इसमें शामिल लोगों की पुलिस ने लिस्ट जारी की है। वे केंद्र सरकार में हैं, राज्य सरकार पर दवाब बनाकर दोषी को सजा दिलाएं।

पटना के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह और संचालन प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने किया। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सांसद संजय यादव, झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार यादव आदि मौजूद थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *