Press "Enter" to skip to content

“इस नदी पे तो पुलिया था.? वह तो बह गया…” लालू यादव ने चुटकी लेते हुए किया ट्वीट

पटना: बिहार में आए दिन पुल जल में समाधी ले रहे हैं। इन घट’नाओं से पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इससे राजनीतिक माहौल काफी गर्म बना हुआ है। इन हाद’सों पर राजद अध्यक्ष लालू यादव ने चुटकी लेते हुए एक्स पर एक ट्वीट किया है जिसे पढ़कर आप हंसने को मजबूर हो जाएंगे। लालू यादव ने कार्टूनिस्ट किशोर मीणा का बनाया हुआ एक कार्टून शेयर किया है जिसमें बिहार में बीते 10 दिनों में 5 पुल गिरने को लेकर व्यंग्य किया गया है।

Nitish and Lalu are making Chakravyuh against each other! BIHAR BHASKAR  LATEST NEWS | नीतीश और लालू के पास क्या-क्या विकल्प: नीतीश बीजेपी के साथ  जाएंगे या विधानसभा भंग कर सकते हैं,

 

इस ट्वीट में ‘एक व्यक्ति स्कूटर से जा रहा है, लेकिन उसको आगे नदी पार करने के लिए पुल नहीं दिख रहा। स्कूटर सवार हक्का-बक्का होकर अपने पास खड़े व्यक्ति से पूछता है कि इस नदी पर तो पुलिया थी! तो पास खड़ा व्यक्ति जवाब देता है कि वह तो बह गया… फिर व्यंग्य भरे अंदाज में कहता है कि थोड़ा इंतजार कर लो, हो सकता है कोई दूसरा बह कर आ जाए।’

 

अब तक बिहार में छोटे-बड़े कुल 12 पुल जल में समाधी ले चुके हैं। इससे पक्ष-विपक्ष के बीच बढ़ती बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप से राजनीतिक माहौल काफी गर्म नजर आ रहा है। हालिया घटना में सीवान और सारण जिले में एक साथ छह पुल ढ़ह गए थे। इसके बाद जल संसाधन विभाग ने तत्काल एक्शन लेते हुए 11 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया था।

 

इससे पहले नीतीश सरकार ने लगातार हो रहे पुल हाद’सों की जांच के लिए मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था ताकि मामले की जांच हो सके कि आखिर क्यों लगातार पुल जमीदोज हो रहे हैं। बिहार में पहली बारिश से ही पुल गिरने का सिलसिला जारी है। सबसे पहले 18 जून को अररिया में पुल हा’दसा हुआ। फिर मधुबनी, मोतिहारी, सीवान, छपरा समेत कई जिलों में 17 दिनों में छोटे-बड़े दर्जन भर से ज्यादा पुल या तो टूटकर बह गए या क्षतिग्रस्त हो गए।

 

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *