Press "Enter" to skip to content

13 दिन में 6 पुल ढहने के बाद जागी बिहार सरकार, जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का किया गठन

पटना: बिहार सरकार ने हाल ही में प्रदेश के कई हिस्सों से सामने आई पुल ढहने की घटनाओं की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. बिहार में पिछले 13 दिनों के भीतर पुल ढहने की छह घटनाएं सामने आईं. ताजा मामला रविवार को किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के खौसी डांगी गांव की जहां वर्ष 2009-10 में क्षेत्र के तत्कालीन लोकसभा सदस्य की सांसद निधि से बूंद नदी पर बनाया गया छोटा पुल ढह गया। बिहार में हाल के दिनों में ढहे अधिकांश पुल (निर्माणाधीन समेत) का निर्माण राज्य सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) द्वारा किया गया था या कराया जा रहा है।

13 दिनों में 6 पुलों के गिरने के बाद जागी बिहार सरकार, जांच के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन - Bihar govt forms high level committee to probe recent bridge collapses

बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने मंगलवार को कहा कि बिहार के विभिन्न हिस्सों में पुल ढहने की घटनाओं की जांच के लिए मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. समिति पुल ढहने के कारणों का पता लगाएगी और आवश्यक कदम उठाने के उपाय भी सुझाएगी. समिति, विशेष रूप से आरडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे या बनाए जा चुके पुलों से संबंधित घटनाओं की जांच करेगी और दो से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है. चौधरी ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि कुछ पुल चालू नहीं थे और उनमें से कुछ को मरम्मत की जरूरत थी।

 

मंत्री ने कहा कि लेकिन पुल का गिरना एक गंभीर मामला है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने कहा कि समिति को पुलों की नींव और संरचना के निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता सहित प्रत्येक विवरण की जांच करने का निर्देश दिया गया है. हालांकि, मंत्री ने केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी की ओर पुल ढहने के संबंध में दिए गए बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने 29 जून को कहा था कि राज्य में अचानक पुल ढहने की घ’टनाएं क्यों शुरू हो गई हैं? लोकसभा चुनाव के बाद ऐसा क्यों हो रहा है? मुझे इसके पीछे किसी साजिश का संदेह है. अधिकारियों को इस पहलू पर भी गौर करना चाहिए. बिहार में पिछले हफ्ते मधुबनी, अररिया, सिवान और पूर्वी चंपारण जिलों से पुल ढहने की घटना सामने आई थी. किशनगंज जिले में पिछले छह दिनों में दो पुल ढह गये.

 

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *