Press "Enter" to skip to content

“तेजस्वी यादव अब हो गए बेरोजगार, सिर्फ आरोप…” मंत्री नीरज बबलू का तीखा तंज

पटना: नीट पेपर लीक मामले पर बिहार में अब आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार पेपर लीक मामले पर बीजेपी और जेडीयू को घेर रहे हैं। वहीं बीजेपी भी पलटवार करने में पीछे नहीं है। इसी कड़ी में आज बिहार सरकार में बीजेपी कोटे के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने तेजस्वी पर हमला बोला।

हमारी सकारात्मक राजनीति का परिणाम हमेशा ही सकारात्मक मिलेगा: तेजस्वी यादव |  🇮🇳 LatestLY हिन्दी

 

 

नीरज बबलू ने कहा कि तेजस्वी यादव अब बेरोजगार हो गए हैं। सिर्फ सत्ताधारी दलों पर आरो’प लगाने का काम रह गया है। 17 महीने सत्ता में रहने का मौका मिला। इस दौरान उन्होने सिर्फ लूट मचाने का काम किया। जनता के पैसे को लूटने का काम किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमाार ने तो खुद सदन में कह दिया है। 17 महीने में जो भी गड़बड़ी हुई। सबकी जांच होगी। और बड़े से बड़ा आरो’पी जेल जाएगा।

 

तेजस्वी यादव जेल से बचने का उपाय कर रहे है। और जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं। एनडीए की सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। इन्ही की पार्टी से जुड़े कई लोग पेपर लीक लगे हैं। इनके पीए का नाम आ रहा है। जनता ने इन्हें पहले भी खारिज किया और आगे भी करेगी। इसलिए ऐसे षड़यंत्र रच रहे हैं। जिसमें ये खुद उलझ गए हैं।

 

 

मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि ये लोग बेरोजगार है। सोशल मीडिया पर षडयंत्र कर रहे हैं। चुनाव में भी संविधान बदलने और आरक्षण बदलने की अफवाह फैला रहे थे। लेकिन जनता ने इन्हें नकार किया और सदन से भी निकाल दिए हैं। वहीं नीट पेपर लीक में जो भी आरो’पी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *