Press "Enter" to skip to content

विजय सिन्हा के बयान पर राजद का पलटवार; कहा- “चार लोग की जरूरत कहां होती हैं, यह सब जानते हैं”

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा के बयान पर राजद ने पलटवार किया है। राजद विधायक रणविजय विजय साहू ने कहा कि हमारे 4 सांसद ही बीजेपी को श्म’शान तक पहुंचाएंगे। राजद विधायक ने कहा कि जनता ने रोहणी आचार्य को अपना वोट दिया है। उन्होंने कहा कि राजीव प्रताप रूडी धांधली की वजह से जीते हैं. राजीव प्रताप रूडी को माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस बार हमारे 4 सांसद जीत कर आए हैं और 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हमारे 4 सांसद ही बीजेपी को श्मशान तक लादकर पहुंचाएंगे।

BJP leader Vijay Kumar Sinha attack on RJD leader Lalu Prasad Yadav | Bihar  Politics: विजय कुमार सिन्हा का लालू यादव पर कड़ा प्रहार, कहा- 'वह चाहे  जितनी भी कोशिश कर लें...'

 

बता दें कि राजद पर हमला करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा था कि बिहार की जनता ने उन्हें चार सांसद दिया है. चार लोग की जरूरत कहां होती है, यह लोग अच्छी तरह से जानते हैं. चार लोग 2025 में राम-राम सत्य कर जगह पर पहुंचा देंगे. रोहिणी आचार्य को लेकर उन्होंने कहा था कि सेंटीमेंट के भरोसे परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम किया गया था. विजय सिन्हा ने कहा था कि ये लोग (विपक्ष) राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ मिले हुए हैं और देशभक्त प्रधानमंत्री को रोकने की कोशिश कर रहे थे. देश की जनता ने पीएम मोदी के पक्ष में वोट कर उनका समर्थन किया और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया।

 

दूसरी ओर लालू यादव की बेटी और सारण लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी रही रोहिणी आचार्य के सिंगापुर जाने को लेकर राजनीति शुरू हो चुकी है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि वह राजनीतिक शरणार्थी हैं. वह अपने को आजमाने आई हुई थी। (रोहिणी आचार्य) सिंपैथी के पॉलिटिकल स्टंट से चुनाव जीत जाएंगी, लेकिन बिहार की जनता काफी होशियार है. वह नेता को चुनती है. बीजेपी नेता ने कहा कि रोहिणी अगर चुनाव जीत भी जाती तो भी सिंगापुर ही जाती। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अब दोबारा हिम्मत नहीं करेंगी।

 

 

जेडीयू एमएलसी भीष्म सहनी ने कहा कि यह लोग सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं. परिवारवाद की पार्टी से राज्य सत्ता का सुख लेना चाहती थीं, लेकिन चुनाव हारने के बाद वापस चल दी. उन्होंने कहा कि इनको जनता से कोई लेना देना नहीं है. उधर कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है. बयानबाजी के अलावा 10 साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ राहुल गांधी जी को टारगेट करते रहे. रोहिणी आचार्य हो या कोई और राजनेता हो, किसी ने भी पारिवारिक जीवन से संन्यास नहीं लिया है. कांग्रेस विधायक ने कहा कि राजनीति करने का यह मतलब नहीं है कि वह अपने परिवार को त्याग दे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *