Press "Enter" to skip to content

नरेंद्र मोदी कैबिनेट 3.0 में चार सांसदों पर एक मंत्री बनाए जाने पर चर्चा तेज…

पटना: नरेंद्र मोदी कैबिनेट 3.0 में औसतन चार सांसदों पर एक मंत्री बनाए जाने पर चर्चा चल रही है। इस फॉर्मूले के आधार पर एनडीए की 30 सीटें जीतने वाले राज्य बिहार से 7-8 सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी, जेडीयू, लोजपा रामविलास और हम से कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले सांसदों को लेकर गहन मंथन चल रहा है। इसमें जातिगत समीकरणों का खास तौर पर ध्यान रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार से एक जाति से एक केंद्रीय मंत्री बनाया जाएगा।

बिहार BJP के इन 12 सांसदों में से 3 का मोदी कैबिनेट में जगह मिलना लगभग तय... जानें उनके नाम और क्यों बन सकते हैं मंत्री - News18 हिंदी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा के अलावा लोकसभा सांसद रामनाथ ठाकुर और सुनील कुमार कुशवाहा के नामों की चर्चा हो रही है। ललन सिंह का नाम पिछली मोदी कैबिनेट में भी मंत्री बनने की रेस में था लेकिन आरसीपी सिंह के आने से उनका पत्ता कट गया था। इस बार उन्हें मौका मिल सकता है।

ललन सिंह भूमिहार जाति से आते हैं। अगर उन्हें मोदी कैबिनेट 3.0 में जगह मिलती है तो जेडीयू या बीजेपी के किसी अन्य भूमिहार नेता के मंत्री बनने के आसार कम हैं। भूमिहार समाज से बीजेपी के गिरिराज सिंह और विवेक ठाकुर का नाम भी प्रमुख है। इसी तरह अति पिछड़ा समाज से रामनाथ ठाकुर और कोइरी जाति से सुनील कुमार कुशवाहा को मंत्री बनाया जाता है, तो बीजेपी से पिछड़ा और सवर्ण जातियों से मंत्री बनाए जाएंगे।

 

बीजेपी से राजपूत समाज से आने वाले राजीव प्रताप रूडी या जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के नाम की चर्चा है। वहीं, ब्राह्मण समाज से बीजेपी के गोपालजी ठाकुर या राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इस समाज से जेडीयू के संजय झा का नाम भी चर्चा में है। यादव समाज से बीजेपी के नित्यानंद राय का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसी तरह दलित समाज से लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान के मंत्री बनने के आसार नजर आ रहे हैं। महादलित समाज से आने वाले पूर्व सीएम एवं हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी का नाम चर्चा में है। इसके अलावा मल्लाह जाति के भी एक नेता को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होना है। ऐसे में बिहार से बीजेपी, जेडीयू एवं अन्य दलों से कौन-कौन मंत्री बनेगा इस पर 24 घंटे के भीतर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *