पटना: लोकसभा चुनाव के रूझानों में बिहार में एनडीए की सहयोगी जेडीयू 14 सीटों पर लीड कर रही है। और अपनी सहयोगी बीजेपी से आगे है। वहीं रूझानों में एनडीए को इंडिय अलायंस से टक्कर मिलती दिख रही है। और दोनों के बीच अंतर अभी 40-50 सीटों सीटों का बना हुआ है। ऐसे में एक बार फिर से इस बात की चर्चा तेज हो गई है। कि क्या जेडीयू के अध्यक्ष का मन फिर बदलेगा। क्या फिर नीतीश कुमार पाला बदल सकते हैं। हालांकि इन चर्चाओं को बीच जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने पार्टी का स्टैंड क्लियर कर दिया है।
![]()
केसी त्यागी के कहा कि सीएम नीतीश कुमार कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर पटना लौटे हैं और हम अपने पुराने स्टैंड पर कायम हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू एक बार फिर से एनडीए के लिए अपनी आस्था का इजहार करती है। और हम एनडीए में ही बने रहेंगे।


आपको बता दें कि लोकसभाा चुनाव 2024 के अब तक के रूझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन का जोरदार मुकाबला दिख रहा है। दोनों ही गठबंधन के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच बिहार में 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुई जेडीयू को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। और एक बार फिर से नीतीश कुमार को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। जानकारी के मुताबिक इंडिया अलायंस के कई नेता नीतीश कुमार से संपर्क साधने में जुट गए है। हालांकि विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया अलायंस का गठन भी नीतीश ने ही किया था। हालांकि बाद में वो एनडीए में शामिल हो गए थे।



आपको बता दें। वाल्मिकी नगर से सुनील कुमार, शिवहर से लवली आनंद, जहानाबाद से रामप्रीत मंडल, सुपौल से दिलेश्वर कामत, कटिहार से दुलाल चंद्र, पूर्णिया से संतोष कुमार, मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव, गोपालगंज से आलोक कुमार सुमन, सीवान से विजयलक्ष्मी देवी, भागलपुर से अजय कुमार मंडल, बांका से गिरधारी यादव, मुंगेर से ललन सिंह और नालंदा से कौशलेंद्र कुमार आगे चल रहे हैं।





















Be First to Comment