पटना: लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किये जाने से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि INDIA गठबंधन की जीत पक्की है। 295+ सीट हमारे गठबंधन को मिलने जा रही है। हम लोग चुनाव जीत रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा कि कम से कम इंडिया एलाइंस पूरे देश भर में 295+ सीट मिलने जा रही है और हम लोग पूरी तरीके से देश के जनता को धन्यवाद देते हैं। खास तौर पर बिहार के लोगों को हम लोग ने जहां भी प्रचार किया है 45 डिग्री से 49 डिग्री में कड़ी धूप में लोग धूप में खड़े रहे। यह लोगों का यह जज्बात बताता है कि हम लोग चुनाव जीत रहे हैं। सभी नेताओं से हमारी बात हो रही है। सभी जगह से अच्छा फीडबैक आ रहा है। हम लोगों को डेलिगेशन इलेक्शन कमीशन भी गया वहां यह तय हुआ जो गाइडलाइंस है सभी कलेक्टरों को भेज दिया जाए ताकि उसका सही से नियम का पालन किया जाए ताकि काउंटिंग प्रक्रिया में कोई धांधली ना हो।


तेजस्वी ने आगे कहा कि 2020 जैसी धांधली अगर होगी तो इस बार जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है। इस बार जनता हिसाब लेगी। जनता लोकतंत्र में जो उनका अधिकार मिला है उसकी रक्षा के लिए जनता पूरी तरीके से धांधली को रोकने के लिए तैयार खड़ी है। हम लोग पूरी तरीके से निश्चित है और आप देखिएगा काफी अच्छा मार्जिन से हम लोग चुनाव जीत रहे हैं। बिहार में 25 सीट से कम इंडिया गठबंधन की नहीं आ रही है। 25 सीट से ज्यादा इंडिया गठबंधन को आ रहा है।























Be First to Comment