Press "Enter" to skip to content

भगवा वस्त्र, हाथों में रुद्राक्ष की माला… 45 घंटे की ध्यान साधना में लीन हुए पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी यानी सातवें चरण के लिए भी चुनाव प्रचार थम चुका है। इस अवसर में प्रधानमंत्री तमिलनाडु के कन्याकुमारी में 45 घंटे की मौन साधना कर रहे हैं। उन्होंने भगवति अम्मन मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मौन व्रत शुरू कर दिया। प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव के आखिरी चरण से पहले पीएम मोदी की मौन साधना,  पत्नी संग शाह ने भी की पूजा-अर्चना Lok Sabha Election updates pm modi maun  sadhna last phase

 

इसके बाद वह विवेकानंद रॉक मेमोरियल के पास तमिल संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा को देखने भी जा सकते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री 1 जून की शाम तक साधना करेंगे। वहीं विपक्ष ने इसे चुनावी हथकंडा बताया है।

 

PM Modi ने कन्याकुमारी में शुरू की 45 घंटे की ध्यान साधना, धोती पहने और शाल  ओढ़े भगवती अम्मन मंदिर में की पूजा-अर्चना - PM Narendra Modi begins 45  hours meditation at

 

आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, बिहार और पंजाब की सभी 13 सीटों पर मतदान होना है। अब केवल 57 सीटें ही वोटिंग के लिए बची हैं। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह भी पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वह पहले वाराणसी पहुंचे थे। इके बाद पत्नी के साथ उन्होंने तमिलनाडु के तिरुमायम स्थित कोट्टई भैरवर मंदिर में पूजा अर्चना की। अन्नामलाई ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने संकल्प लिया था कि चुनाव समाप्त होने से पहले वह मंदिर जाएंगे और भैरवर का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

 

 

बता दें कि आखिरी चरण का चुनाव इसलिए भी खास माना जात रहा है क्योंकि पंजाब और पश्चिम बंगाल में प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। इस चरण में पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर मुकाबला है। इस बार बीजेपी को सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल से उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी भी कह चुके हैं कि इस बार बीजेपी को सर्वाधिक फायदा पश्चिम बंगाल में होने वाला है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *