आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल और पूर्व मंत्री तेज प्रताप कभी अपने बयानों तो कभी अंदाज से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनके भाषण देने के अंदाज को देखकर भोजपुरी फिल्म एक्टर खेसारी लाल भी दंग रह गए। दरअसल, पाटलिपुत्र में बहन मीसा भारती के लिए चुनाव प्रचार करते समय तेज प्रताप ने आरजेडी कार्यकर्ताओं को इस अंदाज में भाषण दिया कि बगल में खड़े खेसारी लाल यादव भी हक्के बक्के रह गए।

जब भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल ने तेज प्रताप के साथ मंच साझा किया तो आरजेडी के कार्यकर्ता थोड़े बेकाबू दिखे। जिसके बाद कार्यकर्ताओं से शांति की अपील करते हुए। तेज प्रताप ने कहा कि यहां पर खेसारी लाल हैं, छोटू छलिया हैं, ओम प्रकाश हैं। सब लोग कलाकार हैं आप भी लोगों के लिए आए हैं। और अगर आप इस तरह से माहौल बनाइएगा। तो आरएसएस और भाजपा वाला क्या बोलेगा। कि आरजेडी वाला ऐसे हल्ला-गुल्ला करता है। इसीलिए सयंमित रहिए। और खदेड़िए भाजपा वालों को। भाजपा का नाम आते ही तेज प्रताप के ऊंची आवाज को सुनकर खेसारी भी दंग रह गए। और तेज प्रताप की ओर देखते रह गए।


आपको बता दें पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से लालू यादव की बड़ी बेटी और तेज प्रताप की बहन मीसा भारती चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव से है। आखिरी और सातवें चरण में पाटलिपुत्र में वोटिंग है। इससे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और लालू यादव ने भी मीसा के लिए चुनाव प्रचार किया है।























Be First to Comment