Press "Enter" to skip to content

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन काशी के लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी अंदाज में दिया खास संदेश

लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी 1 जून को देश में सातवें चरण की वोटिंग होनी है। देश के सबसे हॉट सीट वाराणसी में भी इसी चरण में मतदान होना है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने एक वीडियो जारी कर मतदाताओं को खास संदेश दिया है।

भोजपुरी अंदाज में बोले PM मोदी- काशी के सभी लोगन के प्रणाम, लंबे समय बाद  मिलल हौ मुलाकात क अवसर - pm modi said in bhojpuri style salute to all the  people

 

पीएम मोदी ने भोजपुरी भाषा में वोटर्स से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर जाकर वोट करने की अपील की है। पीएम मोदी वीडियो जारी करते हुए भोजपुरी भाषा में कहा कि, “काशी के लोगों को मेरा प्रणाम। काशी हमारे लिए भक्ति, शक्ति और निरक्ति की नगरी है। ये विश्व की सांस्कृतिक राजधानी है। मां गंगा ने हमें अब गोद ले लिया।”

 

 

उन्होंने आगे कहा कि, “अब काशी के विकास को नई ऊंचाई देने का अवसर है, ये तभी हो पाएगा जब काशी के लोग 1 जून को अधिक से अधिक मतदान करेंगे। काशी के युवा, नारी शक्ति और किसानों से विशेष आग्रह है। आप लोगों का एक-एक वोट मेरी शक्ति को बढ़ाएगा, मुझे नई ऊर्जा देगा। आप लोगों को याद रखना है कि पहले मतदान फिर जलपान”।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *