Press "Enter" to skip to content

“4 जून को बीजेपी वाले अंतिम सांस लेंगे, चाचा भी नहीं बचा पाएंगे”: तेजस्वी यादव

पटना: बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र में अमित शाह के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी के चीफ मुकेश सहनी ने महागठबंधन के उम्मीदवार राजाराम कुशवाहा के लिए वोट मांगा। बिक्रमगंज इंटर कॉलेज के खेल मैदान में एक चुनावी सभा को पूर्व डिप्टी सीएम व इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव ने संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि चार जून को बीजेपी वाले अंतिम सांस लेने वाले हैं। उन्हें चाचा (नीतीश कुमार) भी नहीं बचा पाएंगे। तेजस्वी यादव ने फिर पीएम मोदी को बेड रेस्ट में भेज देने की बात कही।

 

Tejaswi yadav attack on BJP and Nitish kumar in Karakat election rally Amit  shah Mukesh Sahani - भाजपा वाले 4 जून को अंतिम सांस लेने वाले हैं, चाचा भी  नहीं बचा सकते;

तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन समर्थित माले प्रत्याशी कामरेड राजाराम सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मेरे पीठ की हड्डी में दर्द है। डॉक्टर की सलाह है कि कम्प्लीट बेड रेस्ट कीजिये। तब ही ठीक होगा। यह खबर सुन भाजपा वालो के चेहरे पर खुशी की लालिमा छा गयी थी। उन्हें विश्वास हो गया था कि अब तेजस्वी चुनाव प्रचार नही करेगा। हम आसानी से झूठ बोलकर, मनगढ़ंत कहानी रचकर चुनाव जीत जाएंगे। लेकिन मैं भाजपा वालो को यह बताना चाहता हूं कि मैं तब तक बेड रेस्ट नही लेने वाला हूँ, जब तक नरेन्द्र मोदी को बेड रेस्ट न करा दूं। भाजपा वाले चार जून को अंतिम सांस लेने वाले है। उन्हें चाचा भी नही बचा सकते है।

 

पूर्व डिप्टी सीएम ने युवाओ को चुनावी सभा मे ललकारते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का निर्माण किया था और कहा था कि तुम हमे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा। इसी तरह मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप हमे वोट दे, मैं आपको को नौकरी दूंगा। ये मोदी की गारंटी नही मेरी तेजस्वी की गारंटी है। इसके पहले राजद नेता को स्थानीय इंडिया गठबंधन के लोगो ने फूल माला से भव्य स्वागत किया।

 

इससे पहले बीजेपी नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने काराकाट में एनडीए प्रत्याशी उपेद्र कुशवाहा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने अपने भाषण में लालू यादव और राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया।उन्होंने कहा कि तेल पिलावन लाठी घुमावन का समय चला गया। एलईडी के राज में लालटेन नहीं चलेगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *