Press "Enter" to skip to content

छपरा चुनावी हिंसा के बाद इंटरनेट बैन; एक बार फिर बढ़ी अवधि, जानिए कबतक रहेगी पाबंदी

लोकसभा चुनाव 2024: छपरा में चुनावी हिंसा के बाद सारण जिले में सोशल मीडिया व इंटरनेट पर लगायी गयी पाबंदी को लेकर अब एक और बड़ा फैसला लिया गया है। अब एकबार फिर से इंटरनेट पर लगी पाबंदी की समय अवधि बढ़ा दी गयी है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान को लेकर एहतियातन ये फैसला लिया गया है। इसको लेकर विभाग के तरफ से आदेश भी जारी किया गया है।

Chhapra firing : सारण में दो दिन और बंद रहेगा इंटरनेट

 

दरअसल, सारण जिले में अब इंटरनेट बैन की अवधि और बढ़ा दी गयी है। अब, जिले में 25 मई की रात आठ बजे तक इंटरनेट सेवा नहीं मिलेगी। इससे पहले शाम 5 बजे तक के लिए आदेश जारी किया गया था। अब पूर्व के आदेश में अब कुछ घंटे और बढ़ा दिए गए हैं। गृह विभाग की विशेष शाखा ने इससे जुड़ा नया आदेश जारी किया। छपरा में इंटरनेट पर पाबंदी तीसरी बार बढ़ाई गयी है।  राज्य सरकार ने पहले 23 मई तक ही इंटरनेट सेवा बाधित रखने का निर्देश दिया गया था उसके बाद इसे 25 मई के शाम पांच बजे तक किया गया और अब यह नया आदेश जारी किया गया है।

 

 

 

विभाग के तरफ से जो रिपोर्ट दी गयी है उसमें यह आशंका जताई गयी है कि महाराजगंज में होने वाले चुनाव में सारण के कुछ असामाजिक तत्व इंटरनेट का इस्तेमाल आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार या अफवाह फैलाने में कर सकते हैं। ऐसे में रात आठ बजे तक इंटरनेट सेवा पर पाबंदी रहेगी। इससे पहले लोकसभा चुनाव के छठे चरण में महाराजगंज सीट पर होने वाले चुनाव को देखते हुए पहले इस रोक की अवधि को 25 मई की सुबह पांच बजे तक की गयी। विभागीय आदेश के अनुसार, सारण के डीएम और एसपी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गयी है।

 

आपको बताते चलें कि,  बीते दिनों सारण में मतदान के दौरान एक बूथ पर दो गुटों में विवाद छिड़ा था। मतदान के अगले दिन ये विवाद और बढ़ गया। दोनों गुट आमने-सामने हो गये और पथराव व फाय’रिंग तक हो गयी। तीन लोगों को गो’ली लग गयी जिसमें एक युवक की मौत हो गयी। जिसके बाद इंटरनेट को बंद करवा दिया गया ताकि माहौल और अधिक नहीं बिगड़े।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *